Home Hollywoodदिग्गज एक्टर सईद जाफरी की बेटी निकली सुपरस्टार, हॉलीवुड में बजा रही डंका, खूबसूरती में नहीं है पीछे

दिग्गज एक्टर सईद जाफरी की बेटी निकली सुपरस्टार, हॉलीवुड में बजा रही डंका, खूबसूरती में नहीं है पीछे

by BollywoodNewsAndMovie

  1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. मनोरंजन
  4. दिग्गज एक्टर सईद जाफरी की बेटी निकली सुपरस्टार, हॉलीवुड में बजा रही डंका, खूबसूरती में नहीं है पीछे

दिग्गज एक्टर सईदा जाफरी ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी बेटी सकीना बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं, वो अलग दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने फिल्मों से जुड़े रहते हुए पिता की विरासत को हॉलीवुड में ऊंचाई तक पहुंचाया है।

Published : Aug 26, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 06:09 pm IST

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी का नाम जब भी लिया जाता है,तो याद आता है एक ऐसा कलाकार जिसने लीड रोल भले कम किए हों, लेकिन अपने सपोर्टिंग किरदारों से हर फिल्म में जान डाल दी। उनके अभिनय की गहराई और शालीनता ने उन्हें दर्शकों के दिलों में एक खास जगह दी। भले ही अब वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी जिंदा हैं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाया है उनकी बेटी सकीना जाफरी ने, वो भी बॉलीवुड नहीं, बल्कि हॉलीवुड में।

1/6

Image Source : @sakinajaffrey/Instagram

सईद जाफरी, भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक काम किया। मशहूर अभिनेत्री मधुर जाफरी से उनकी पहली शादी 1958 में हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई सकीना जाफरी। हालांकि सईद और मधुर का रिश्ता आठ साल में ही खत्म हो गया। इसके बाद मधुर ने अमेरिकी वायलिनिस्ट सैनफोर्ड एलन से दूसरी शादी की और अपनी बेटी सकीना को लेकर अमेरिका शिफ्ट हो गईं।

2/6

यहीं से सकीना की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से दूर उन्होंने अपना करियर हॉलीवुड में शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। आज वो अमेरिका की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों और सीरीज में शानदार अभिनय से नाम कमाया है। दिलचस्प बात यह है कि सकीना अपने जैविक पिता सईद जाफरी से उतनी नजदीक नहीं रहीं।

3/6

उनका कहना है कि जब वो छोटी थीं तब सईद को उनकी मां को तलाक नहीं देना चाहिए था। यही वजह है कि वह अपने सौतेले पिता सैनफोर्ड एलन को अपना असली पिता मानती हैं। लेकिन अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने अपने पिता सईद जाफरी के नाम को ही आगे बढ़ाया और ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज भी अपने पिता का ही सरनेम यूज करती हैं, फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या फिल्म क्रेडिट्स।

4/6

63 वर्षीय सकीना जाफरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'द परफेक्ट मर्डर' से की थी। तब से लेकर अब तक वह तीन दशकों से अधिक समय से हॉलीवुड में सक्रिय हैं और कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उनकी चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में शामिल हैं, 'डेलाइट', 'रेवोल्यूशन 9', 'राइसिंग हेलेन', 'वॉकिंग ड्रीम्स', 'बिहोल्ड माई हार्ट', 'द लेट नाइट', 'मिस मार्वल', 'घोस्ट' और 'बिलियन्स'।

5/6

Image Source : @sakinajaffrey/Instagram

63 वर्षीय सकीना जाफरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म ‘द परफेक्ट मर्डर’ से की थी। तब से लेकर अब तक वह तीन दशकों से अधिक समय से हॉलीवुड में सक्रिय हैं और कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उनकी चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में शामिल हैं, ‘डेलाइट’, ‘रेवोल्यूशन 9’, ‘राइसिंग हेलेन’, ‘वॉकिंग ड्रीम्स’, ‘बिहोल्ड माई हार्ट’, ‘द लेट नाइट’, ‘मिस मार्वल’, ‘घोस्ट’ और ‘बिलियन्स’।
इन प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया कि अभिनय उनके खून में है। जहां सईद जाफरी ने भारत में अभिनय की गहरी छाप छोड़ी, वहीं उनकी बेटी सकीना ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई। पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने नाम को एक नए मुकाम तक पहुंचाया है। सकीना की कहानी बताती है कि विरासत सिर्फ जमीन-जायदाद नहीं होती, कला और जुनून भी अगली पीढ़ी को विरासत में मिलते हैं।

6/6

Source link

You may also like

Leave a Comment