दिन में पारा 1 डिग्री लुढ़का, रात में चढ़ा, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार


नवंबर के आखिरी दिनों में जिले में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में विपरीत बदलाव दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 27 डिग्री पर आ गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्

.

गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट से दोपहर की धूप में भी पहले जैसी तेजी महसूस नहीं हुई। हल्की ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक बनाए रखी। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद सर्दी का अहसास कम नहीं हुआ।

सुबह गुनगुनी धूप, शाम होते ही बढ़ने लगती ठंड: बदलते मौसम का असर अब लोगों की दिनचर्या में साफ दिखने लगा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। कई लोग सुबह की गुनगुनी धूप में बैठकर ठंड से राहत पा रहे हैं। वहीं, शाम ढलते ही ठंडी हवाओं का असर बढ़ने लगता है। इसके चलते बाजारों में देर शाम तक रहने वाली चहल-पहल भी अब जल्दी कम होने लगी है। घरों और दफ्तरों में पंखों का उपयोग लगभग बंद हो गया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान का यह उतार-चढ़ाव सर्दी के बढ़ते असर का संकेत दे रहा है। फिलहाल जिले में सुबह-शाम ठिठुरन और दोपहर में हल्की राहत का दौर बना हुआ है। सूर्यास्त के समय राजसमंद झील का नजारा।



Source link

Related posts

सुबह कृष्ण रूप में मक्खन खाते निकले भगवान वेंकटेश्वर, शाम को कराया पवित्र पुष्करणी स्नान

जिले में सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी; रोहित 3 साल बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान; सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन महंगे – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Lok Sabha Seats Expansion News