मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी; रोहित 3 साल बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान; सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन महंगे – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Lok Sabha Seats Expansion News


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Lok Sabha Seats Expansion News | Rohit Sharma Mumbai Indians Captaincy

30 मिनट पहलेलेखक: गौरव सेन, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

लोकसभा-विधानसभा की सीटों को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। मुंबई इंडियंस ने एकबार फिर पुराने कप्तान पर भरोसा जताया है। ईरान से मिल रही धमकियों के बीच ट्रम्प प्रशासन के मंत्री अब मिलिट्री बेस में रहने लगे हैं।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी, 25 साल संख्या नहीं बदलेगी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ (पीएम ऑफिस) में कैबिनेट बैठक हुई।

मोदी कैबिनेट ने लोकसभा-विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर किया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। इनकी संख्या 850 तक भी पहुंच सकती है।

अब 3 जरूरी पॉइंट

  • सीटों की संख्या का निर्धारण 1971 की जनगणना से और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं का परिसीमन 2011 के जनगणना के आधार पर होगा।
  • कई राज्यों में 50% के हिसाब से आधी सीट बढ़ रही है। ऐसे में अगला पूर्णांक गिना जा सकता है। तब बढ़ने वाली सीटें 281 होंगी और कुल सीटें 824 हो जाएंगी।
  • बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।

संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी

मोदी सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। विपक्षी गठबंधन में शामिल शरद पवार वाली NCP ने बिल के समर्थन की बात कही। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार धोखे से बहुमत जुटा रही है। हम बिल के खिलाफ हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. रोहित 3 साल बाद फिर MI के कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली कैप्टेंसी

रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के कप्तान रहे।

हार्दिक की कप्तानी में MI पिछले 3 सीजन में एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स भेज दिया और बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लिया।

रोहित को ही दोबारा कप्तानी क्यों?

  • रोहित 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और मैच की स्थिति को समझकर सही समय पर फैसले लेने की उनकी क्षमता को पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी सराह चुके हैं।
  • रोहित की फैन फॉलोइंग भी मुंबई के लिए अहम है, क्योंकि 2024 में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर वानखेड़े में दर्शकों ने उनकी हूटिंग की थी।

पूरी खबर पढ़ें…

3. सोना लगातार दो दिन से महंगा, अब ₹1.26 लाख पहुंचा: चांदी 7 हजार बढ़कर ₹1.54 लाख पहुंची

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,658 चढ़कर ₹1.26 लाख के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह ₹1.23 लाख पर था।

वहीं, एक किलो चांदी ₹6,953 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंच गई। यह गुरुवार को ₹1.47 लाख पर थी। दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 रुपए महंगी हुई।

क्या तेजी टिक पाएगी?

अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ी है। ब्याज दरें बढ़ने पर बिना ब्याज वाले सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है, इसलिए तेजी के बावजूद उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री: अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीब 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अपने निजी घर छोड़कर सैन्य ठिकानों पर रहने चले गए हैं। इनमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट शामिल हैं।

ईरान से मिल रही जान से मारने की धमकियों और अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को इसकी वजह बताया गया है। सभी लोग 100 साल से भी ज्यादा पुराने सैन्य घरों में रह रहे हैं, जहां चारों तरफ सेना की तैनाती है।

सैन्य घरों का किराया 4,500 डॉलर से ज्यादा

इन सैन्य घरों में रहने वाले अधिकारियों को मुफ्त में रहने की सुविधा नहीं मिलती। आमतौर पर इनका किराया 4,500 डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) से ज्यादा होता है। घर कितना बड़ा है और उसमें कितनी सुविधाएं हैं, इसी आधार पर किराया तय किया जाता है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. पूर्व CJI गवई बोले- जजों की नियुक्ति में SC-ST नजरअंदाज, राष्ट्रपति को लिखा- 9 साल में 75% जज सामान्य वर्ग से

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी करीब 80% रही।

2018 से अब तक हाईकोर्ट में 715 जज नियुक्त हुए हैं। इनमें सिर्फ 22 SC, 16 ST, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। करीब 75% जज सामान्य वर्ग से नियुक्त किए गए।

दावा- हाईकोर्ट में नियुक्त जजों में 14% से कम OBC

  • देश की आबादी में 40 से 50% हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14% से भी कम पद मिले।
  • SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जज बनने के मौके कम मिल रहे हैं।
  • जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता और सभी वर्गों को बराबर मौका देने के नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  • क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने पर रोए सिराज: बुमराह ने गुरनूर को डेब्यू कैप दी, न्यूजीलैंड ने एक ही स्कोर पर 3 विकेट गंवाए (पूरी खबर पढ़ें)
  • रूस ने 35 साल का सबसे बड़ा रक्षा बजट बनाया: 3 साल में ₹54 लाख करोड़ खर्च करेगा, यह भारत से 2.3 गुना ज्यादा (पूरी खबर पढ़ें)
  • तमिलनाडु में दीपथून पर दीप नहीं जला, सुप्रीम कोर्ट नाराज:कहा- अफसरों ने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना, CRPF सुरक्षा में दीप जलाएं; मंदिर ट्रस्टी हटाए (पूरी खबर पढ़ें)
  • ममता के बागी ऋतब्रत बंगाल में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द की; TMC के 58 विधायक तोड़कर नया गुट बनाया था (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

जंगल की सफाई में जुटीं 60 बकरियां

चिली में जंगलों को आग से बचाने के लिए 60 बकरियां मैदान में उतरी हैं। ये 22,500 वर्ग मीटर इलाके में घास और झाड़ियां खा रही हैं। खास बात ये है कि बकरियां उन दुर्गम ढलानों तक पहुंच रही हैं, जहां इंसानों का पहुंचना मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आज का एक्सप्लेनर: पाकिस्तानी ड्रामे पर भारत में विवाद, ‘दर-ए-निजात’ की स्क्रीनिंग रुकवाई; बैन के बावजूद क्यों और कैसे देखे जा रहे पाकिस्तानी ड्रामे

जरूरत की खबर: बाजार में बिक रहा ‘केमिकल वाला मशरूम’: लिवर-किडनी डैमेज का रिस्क, घर पर ऐसे पहचानें, खरीदते हुए ध्यान रखें 11 बातें

मेंटल हेल्थ: पेट निकल रहा, बाल झड़ रहे:चेहरे पर दिखने लगी है उम्र, युवाओं से अपनी तुलना करता हूं, बढ़ती उम्र कैसे स्वीकार करूंं

भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट में विनर बना, रिलीज नहीं किया एपिसोड’:छतरपुर के कलाकार ने कहा-30 साल की मेहनत पर पानी फिरा, मेकर्स ने धोखा दिया

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…

मेष, कन्या और मीन वालों के लिए गाड़ी-प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा दिन रहेगा। तुला वालों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…



Source link

Related posts

सुबह कृष्ण रूप में मक्खन खाते निकले भगवान वेंकटेश्वर, शाम को कराया पवित्र पुष्करणी स्नान

जिले में सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी

दिन में पारा 1 डिग्री लुढ़का, रात में चढ़ा, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार