दिल्ली प्रोटेस्ट में दिखी इंसानियत की मिसाल, वीडियो देखकर पिघल जाएगा दिल – Delhi Protest Woman Cop Offers Food To Protester Video Viral


दिल्ली में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं। इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प से लेकर उन्हें समझाने और हिरासत में लेने तक के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो में प्रदर्शनकारी भागते दिख रहे हैं और उन्हें पुलिस दौड़ा रही है। अब सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के तनावपूर्ण रिश्तों की अलग ही तस्वीर दिखा रहा है। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कनॉट प्लेस का है। प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच एक महिला पुलिसकर्मी का ऐसा अंदाज दिखा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। प्रदर्शनकारी को खाना ऑफर करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है। बताया जा रहा है कि 11 अक्तूबर का वीडियो है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में एक प्रदर्शनकारी महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचती है। वह उन्हें याद दिलाती है कि बीते दिनों पुलिसकर्मियों ने उसे खाना खिलाया था। इस पर एक महिला पुलिसकर्मी उससे पूछती हैं कि क्या उसने उस दिन खाना खाया है। महिला खाने की बात करती है, इसी दौरान एक अन्य महिला पुलिसकर्मी कहती हैं कि मेरे हिस्से का दे दो, मुझे आज खाने का मन नहीं है। 

ट्रक में सजा शादी का मंडप, सड़क पर दौड़ती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, अनोखी शादी देख लोग हैरान

View this post on Instagram

वायरल: शादी के लिए लड़की को धूप में खड़ा कर चेक किया रंग, फिर लड़के वालों ने जो कहा वो सुनकर चौंक जाएंगे

पुलिसकर्मी की यह बात सुनकर प्रदर्शनकारी भावुक दिखाई देती है और उनका शुक्रिया अदा करती है। बातचीत के  पुलिसकर्मी बताती है कि वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैं। इसके बाद महिला कैमरे की तरफ देखकर कहती है, देखो दोस्तों, पुलिस खाना भी देती है, सिर्फ डंडे नहीं। 

नेपाल में बार-बार क्यों मच रही तबाही? ढहते ग्लेशियर, बाढ़ और भूस्खलन के पीछे क्या है बड़ी वजह

तनाव के बीच सामने आया यह छोटा वीडियो लोगों के दिल को जीत रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार की तारीफ की और कहा कि ऐसे मानवीय व्यवहार को भी सामने लाना चाहिए। 





Source link

Related posts

झपटमारी के दौरान यात्री ने पकड़ लिया हाथ, चलती ट्रेन की खिड़की पर लटका रहा चोर; VIDEO वायरल

विराट कोहली:37 की उम्र में भारतीय बल्लेबाज का इस प्लेटफॉर्म पर डेब्यू, पहला पोस्ट हुआ वायरल; जानें क्या लिखा – Virat Kohli Has Made His Linkedin Debut Post On Indian Sports Goes Viral Know All Details

फैक्ट चेक: जंतर मंतर पर महिलाओं के साथ पुलिस बर्बरता की वायरल तस्वीरें असली नहीं, AI जनरेटेड हैं – fact check delhi police women abuse viral videos images ai generated ntc drmt