Shammi Narang Viral Video: दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफ लाइन है, जिसमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से तमाम वीडियो सामने आते हैं। लेकिन इनमें अधिकतर पल यात्रियों के क्लेश और अजीबोगरीब हरकतों के होते हैं। पर इस बार कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ है जिसने इंटरनेट को जीत लिया है।

पोते की पहली मेट्रो राइड और ‘दादू’ की जादुई आवाज
पोते का रिएक्शन देख पिघल गया इंटरनेट!
इस बेहद खास और इमोशनल लम्हे की तस्वीर शेयर करते हुए शम्मी नारंग ने एक बहुत खूबसूरत नोट लिखा, ‘हो सकता है कि मैं हमेशा इन मेट्रो ट्रेनों में सफर न करूं… लेकिन मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मेरी आवाज एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सफर करती रहेगी। मुझसे मेरे छोटे से पोते रुशान तक, और शायद एक दिन उसके बच्चों तक भी… आज जब हम रुशान को उसकी पहली मेट्रो राइड पर ले गए, तो ट्रेन में दादू की आवाज गूंजते सुन वह जितना हैरान था, उतना ही खुश भी।’
‘यह आवाज नहीं, हमारी यादों का हिस्सा है!’
सोशल मीडिया पर यह फैमिली मोमेंट आते ही वायरल हो गया। 80 और 90 के दशक में पली-बढ़ी पीढ़ी के लिए शम्मी नारंग सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक एहसास हैं। कमेंट सेक्शन में लोग दूरदर्शन के सुनहरे दौर और मेट्रो के अपने रोजमर्रा के सफर को याद कर भावुक हो गए।
एक यूजर ने बीते दिनों को याद करते हुए लिखा- बचपन में टीवी पर आपकी आवाज में न्यूज सुनते थे और आज मेट्रो में सुनते हैं। आप सही मायनों में इंडिया के वॉयस आइकॉन हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- नारंग सर की आवाज नारंगी जैसी ही मीठी और सौम्य है। वहीं एक अन्य बंदे ने लिखा- यह वाकई में रोंगटे खड़े कर देने वाला लम्हा है। आपकी आवाज सिर्फ ट्रेन में नहीं, हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेगी।

