एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे सितारों से सजी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। घरेलू कलेक्शन में फिल्म ने पहले दिन 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी लेकिन अगले ही दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
यही सिलसिला वीकेंड तक चलता रहा, जिसकी वजह शायद दीवाली का त्यौहार भी रहा क्योंकि लोग सेलिब्रेशन में व्यस्त थे। हालांकि अब सोमवार को यानी रिलीज के 5वें दिन ‘रामायण’ (Ramayana) ने जबरदस्त कमाई की है।
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
सैकनिल्क के मुताबिक, रामायण ने रविवार को 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन के बाद सोमवार को जबरदस्त बढ़त दर्ज की और 5वें दिन 93.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 110.32 करोड़ रुपये रहा।
यह कमाई 22,018 शोज और 63.2% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई यानी दीवाली के बाद सोमवार को ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने आए। इस कलेक्शन के साथ ही एपिक की फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 332.34 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 395.52 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में फिल्म ने चार दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि यह रविवार तक का कलेक्शन है पांचवें दिन के आंकड़े आना अभी बाकी है।
‘रामायण’ का डे वाइज कलेक्शन
डे 1- 64.85 करोड़ रुपये
डे 2- 48.05 करोड़ रुपये
डे 3- 69.80 करोड़ रुपये
डे 4- 56.15 करोड़ रुपये
डे 5- 93.49 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 332. 34 करोड़ रुपये
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 395.52 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 500 करोड़ रुपये
‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण: पार्ट 1’ 2026 की एक पौराणिक फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है। यह दो पार्ट में बनने वाली फिल्म का पहला हिस्सा है।
फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश , साई पल्लवी, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- ‘हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं…’ सुपरस्टार होकर भी विलेन क्यों बने Yash? एक्टर ने दिया जवाब