‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, बनी सूर्या की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म


सूर्या की 2026 में बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं. ‘करुप्पू’ और ‘विश्वाथ एंड सन्स’ के बाद अब सूर्या की ‘सीन’ थिएटर में लगी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया. इस फिल्म पर ‘रामायण’ की रिलीज का खास असर नहीं दिखा.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 19.15 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे दिन फिल्म ने 20.35 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 23.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 62.75 करोड़ की कमाई की.

‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

वहीं फिल्म ने ग्रॉस 73.35 करोड़ का बिजनेस किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 43.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने दुनियाभर में 117.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.

इसी के साथ सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी बना लिया है. ये सूर्या की सेकंड बिगेस्ट ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. सूर्या की टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में नंबर वन पर ‘करुप्पू’ है. फिल्म ने 68 करोड़ कमाए थे. दूसरे नबंर पर ‘सीन’ है. इस फिल्म ने 62.75 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे नंबर पर ‘विश्वाथ एंड सन्स’ है. इस फिल्म ने 57.85 करोड़ कमाए. चौथे नबंर पर ‘कंगुवा’ है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 53.6 करोड़ का कलेक्शन किया.

2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग कॉलीवुड फिल्म

इसी के साथ फिल्म 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग कॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर ‘जेलर 2’ है. फिल्म ने 470.05 करोड़ कमाए. दूसरे नबंर पर ‘जन नायकन’ है. इस फिल्म ने 198.57 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे नंबर पर ‘करुप्पू’ है. इस फिल्म ने 198.18 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे पर ‘विश्वाथ एंड सन्स’ है. इस फिल्म ने 122.54 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर पर ‘मंदादी’ है. फिल्म ने 101.94 करोड़ का बिजनेस किया. छठे पर ‘डीसी’ (69.33 करोड़) और सातवें पर ‘सीन’ (62.75 करोड़) है. आठवें नंबर पर ‘थाई किझावी’ है. फिल्म ने 62.46 करोड़ की कमाई की. नौवें नंबर पर ‘ब्लास्ट’ (53.06 करोड़) है और दसवें पर ‘यूथ’ (52.53 करोड़) है.



Source link

Related posts

‘रामायण’ ने मंडे टेस्ट में तोड़े सारे रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ बनी नंबर 1, हुई 300 करोड़ के पार

9 नवंबर को भी ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धमक, शाम 6 बजे तक कूट डाले करोड़ों, टोटल कलेक्शन 500 Cr के पार

Ramayana Box Office Collection Ranbir Kapoor Beats Dhurandhar 2 And Pathaan Became Highest Grosser On Day 5 – Entertainment News: Amar Ujala