दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: ‘रामायण’ के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना तो आजकल आम बात हो गई है. हर हफ्ते ही किसी ना किसी फिल्म का आपस में क्लैश होना तय होता है. ऐसे में ये दिवाली बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही खास होने वाली है, जिसमें सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज किया जाएगा. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश 90s  की कल्ट फिल्मों के साथ होने वाला है.

जी हां आपने एकदम सही पढ़ा. बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट को 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इसके साथ 90s की कल्ट फिल्म ‘मोहरा’ को भी री-रिलीज किया जा रहा है, जिसके साथ तीन और फिल्मों को रिलीज किए जाने की तैयारी की जा रही है. चलिए बताते हैं इनके बारे में.

32 साल बाद फिर से रिलीज होगी ‘मोहरा’

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘मोहरा’ को दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को री-रिलीज किया जाएगा, जबकि एक दिन पहले ‘रामायण’ थिएटर में दस्तक देगी. ऐसे में दोनों फिल्मों में महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. 

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में थी. सैकनिल्क के अनुसार, इसका बजट 3.25 करोड़ था जबकि फिल्म ने वर्ल्डवइड 22.65 करोड़ तो इसका नेट कलेक्शन 12.02 करोड़ रहा था. बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 596.92% प्रॉफिट कमाया था. ऐसे में देखना होगा कि ये ‘रामायण’ के साथ रिलीज होने पर कितना कमा पाती है.

90s की 4 और फिल्मों की रिलीज की तैयारी

इतना ही नहीं, दिवाली 2026 के मौके पर ‘मोहरा’ के अलावा 90s की तीन और कल्ट फिल्मों की रिलीज की तैयारी का जा रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली रिलीज में ‘गुप्त’, ‘त्रिदेव’ के साथ ही ‘युद्ध’ और ‘विधाता’ का नाम भी शामिल है, जिसे लेकर चर्चा जोरों पर है कि मेकर्स इन फिल्मों की री-रिलीज की प्लानिंग दिवाली के मौके पर कर रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या फिर अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है.

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे

बहरहाल, अगर ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 11.96 करोड़ का कलेक्शन प्री-सेल्स में कर लिया है, जबकि इसका बिना ब्लॉक सीट के 9.73 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है. इसके 2.18 लाख टिकट बिक चुके हैं. माना जा रहा है कि फिल्म इस साल 2026 की प्री-सेल्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है और अगर ऐसा होता है तो ये ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

इसके अलावा अगर ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो इस दिवाली इसका पहला पार्ट रिलीज किया जा रहा है, जिसमें रावण की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है, जो कि यश बने हैं. फिल्म में रणबीर राम तो साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और लक्ष्मण रवि दुबे बने हैं. फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.



Source link

Related posts

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा

32 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से लौट रही ब्लॉकबस्टर फिल्म, दिवाली पर ‘रामायण’ से होगी सीधी टक्कर

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की हुंकार से कांपा बॉक्स ऑफिस, 700 करोड़ की राह पर फिल्म | jailer 2 box office collection day 10 rajinikanth roars on day tenth film towards 700 crore mark