32 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से लौट रही ब्लॉकबस्टर फिल्म, दिवाली पर ‘रामायण’ से होगी सीधी टक्कर


Last Updated:

दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सिनेमाई मुकाबला देखने को मिलने वाला है. एक तरफ रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘मोहरा’ 32 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर रही है. यह आइकॉनिक फिल्म 4K री-मास्टर्ड वर्जन में बड़े पर्दे पर री-रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की सीधी टक्कर तय मानी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण-पार्ट 1’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम बने हैं. साई पल्लवी मां सीता किरदार में नजर आएंगी. वहीं, रावण के दमदार रोल में साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश दिखेंगे. ‘रामायण’ की रिलीज को सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस ‘रामायण’ को टक्कर देगी. उस फिल्म का नाम है- मोहरा.

90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहरा’ बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक खास वीडियो शेयर कर फिल्म की री-रिलीज पर मुहर लगा दी है. दिलचस्प बात यह है कि यह एक्शन-ड्रामा फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर यानी 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी. यानी बॉक्स ऑफिस पर ‘मोहरा’ का सीधा मुकाबला रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ से होने जा रहा है.

4K री-मास्टर्ड वर्जन में रिलीज होगी ‘मोहरा’

‘मोहरा’ के 4K री-मास्टर्ड वर्जन को दीपिंदर सिंह की रिम्पी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. कंपनी अपने सोशल मीडिया पेजेस के जरिए पिछले कुछ दिनों से इस री-रिलीज को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है. रिम्पी फिल्म्स इंटरनेशनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए यह भी साफ किया है कि ‘मोहरा’ के अलावा त्रिमूर्ति फिल्म्स की कई और क्लासिक फिल्मों को भी दोबारा बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी है, जिनमें ‘विधाता’ (1982), ‘त्रिदेव’ (1989), ‘गुप्त’ (1994) और ‘युद्ध’ (1985) जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं.

इस टॉकीज में ‘मोहरा’ के रोज चलेंगे 4 शो

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित मशहूर हीरा टॉकीज उन सिनेमाघरों में शामिल है जहां ‘मोहरा’ प्रदर्शित की जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि  सिंगल-स्क्रीन थिएटर रोज अपने सभी चारों शोज में सिर्फ ‘मोहरा’ ही दिखाएगा. इसका मतलब यह है कि इस सिनेमाघर में ‘रामायण’ को एक भी शो नहीं मिलेगा. इस बीच, रिम्पी फिल्म्स इंटरनेशनल ने इसी हफ्ते निर्देशक राजीव राय की लेटेस्ट फिल्म ‘जोरा’ (2025) को भी दोबारा रिलीज किया है. संयोग से यह फिल्म भी आगरा के हीरा टॉकीज में ही चलाई जा रही है.

साल 1994 में रिलीज हुई थी एक्शन ड्रामा ‘मोहरा’

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ‘मोहरा’ 1 जुलाई 1994 को रिलीज हुई थी. इसमें नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद, सदाशिव अमरापुरकर और पूनम झावर जैसे  सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. धमाकेदार एक्शन, यादगार डायलॉग्स और विजू शाह के दमदार संगीत के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें





Source link

Related posts

2026 सीक्वल के नाम, ‘जेलर 2’ समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा

दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: ‘रामायण’ के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान