Home Box Officeदुनियाभर में चला Drishyam 3 का जादू, बॉक्स ऑफिस के ‘सिकंदर’ बने अजय देवगन; पैसों से भरी मेकर्स की झोली

दुनियाभर में चला Drishyam 3 का जादू, बॉक्स ऑफिस के ‘सिकंदर’ बने अजय देवगन; पैसों से भरी मेकर्स की झोली

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर फैंस के अंदर जो उत्साह था वो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। मूवी ने शानदार कमाई के साथ अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ओपनर के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाया।

वहीं आने वाले दिनों में भी ये रिकॉर्ड साफ देखने को मिला और कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं।

पहले दिन की धमाकेदार शुरुआत

वहीं पहले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 15,759 शोज से 66.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 53.50 करोड़ और फिर तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये रही।

Drishyam (5)

चौथे दिन मूवी ने अभी तक 5 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ भारत में फिल्म की अब तक की कुल कमाई 176.55 करोड़ रुपये हो गई है जबकि ग्रॉस नेट कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये हो गया है।

300 करोड़ के बेहद नजदीक फिल्म

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर ध्यान दें तो दुनियाभर में दृश्यम 3 ने अभी तक 272.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह देखें तो फिल्म दो दिनों में भारत में भी 200 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन पार कर लेगी।

‘दृश्यम 3’ इस साल किसी हिंदी फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यह सिर्फ ‘धुरंधर द रिवेंज’ से पीछे है। धुरंधर 2 ने 99.10 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की थी।

फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिका में लौटे हैं। जयदीप अहलावत ने इसमें नई एंट्री मारी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment