Last Updated:
Drishyam 3 Worldwide collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के साथ अजय देवगन और तब्बू की सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अंत हो गया. अजय देवगन की दृश्यम की शुरुआत मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक के तौर पर हुई थी, लेकिन तीसरे पार्ट की कहानी अभिषेक पाठक ने लिखी है.
नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने देश और दुनिया में जमकर कमाई की है. सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहले दिन फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया. दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की सबसे शानदार फिल्म साबित हुई है.
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के तीन दशक लंबे करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म साबित हुई. फिल्म ने दो दिन के अंदर अपनी लागत भी वसूल कर ली. फिल्म को भारत ही नहीं, विदेशों में भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. 8 दिन की रिलीज के बाद दृश्यम 3 ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
रिलीज के पहले वीकेंड से शुरू हुआ फिल्म की कमाई का सिलसिला दूसरे हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने महज 8 दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खास बात यह है कि फिल्म का दूसरा वीकेंड अभी पूरा भी नहीं हुआ है और इसकी कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है. बीते शुक्रवार को दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
अब दृश्यम 3 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ग्रॉस 312 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. नेट कलेक्शन 260 करोड़ रुपये है. फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई. ‘दृश्यम 3’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 407 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने अजय देवगन की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ने अजय की कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
‘दृश्यम 3’ ने 3 इडियट्स, कृष 3, सिम्बा, का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. 3 इडियट्स ने 400 करोड़ की कमाई की थी. कृष 3 ने 393 करोड़ का कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह ने सिम्बा ने 400 करोड़ की कमाई की थी.
‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की तान्हा जी और सिंघम अगेन को पीछे छोड़ दिया है. तान्हा जी ने बॉक्स ऑफिस पर 367 करोड़ रुपये और सिंघम अगेन ने 389 करोड़ की कमाई की थी. ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए हुए है.