Hanuman Ansh Collection: नीम करोली बाबा का चमत्‍कार! 64वें दिन फिर उछली कमाई, The Vvaan की सिट्टी-पिट्टी गुम – hanuman ansh collection and budget day 64 neem karoli baba movie huge jump on 10th friday the vvaan box office day 15


नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने एक बार फिर चौंका द‍िया है। तेलुगू वर्जन में र‍िलीज होते ही 64वें कमाई में जबरदस्‍त उछाल आया है। यही नहीं, अब ‘बॉर्डर 2’ का र‍िकॉर्ड तोड़ने से यह महज ₹25 लाख दूर है। दूसरी ओर, ‘द वन’ की हालत पस्‍त होती जा रही है।

Hanuman Ansh Collection: नीम करोली बाबा का चमत्‍कार! 64वें दिन फिर उछली कमाई, The Vvaan की सिट्टी-पिट्टी गुम
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 64वें दिन एक बार फिर चौंका दिया है। बीते पांच दिनों से जहां यह फिल्‍म लगातार ‘द वन’ से कमाई में पिछड़ रही थी, और लग रहा था कि अब फिल्‍म का असर कम होने लगा है, वहीं अपने 10वें शुक्रवार को तेलुगू वर्जन में रिलीज होते ही इसकी कमाई में जबरदस्‍त उछाल आया है। यह नीम करोली बाबा के प्रति दर्शकों की आस्‍था ही है, जो फिल्‍म ने सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की ‘द वन’ को फिर से धोबी पछाड़ दी है। अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ की बंपर कमाई के बावजूद ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में पहाड़ की तरह अडिग बनी हुई है। इतना ही नहीं, अब यह सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से महज ₹25 लाख पीछे है। यानी शनिवार को 65वें दिन ‘हनुमान अंश’ 2026 की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म भी बनने वाली है।

शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर ‘हनुमान अंश’ शुक्रवार, 9 अक्‍टूबर को तेलुगू वर्जन में रिलीज की गई है और पहले ही दिन इसने साउथ सिनेमाघरों में ₹60 लाख की कमाई कर ली है। इसका सीधा फायदा फिल्‍म शुक्रवार को फिल्‍म की टोटल कमाई पर पड़ा है, जो हिंदी को मिलाकर लगभग दोगुनी हो गई है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म ने इसी के साथ देश में ₹327.18 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा लिया है, जो लागत के मुकाबले 16,359% का नेट प्रॉफिट है। यह सब तब है जब एक हफ्ते से बॉक्‍स ऑफिस पर ‘दृश्‍यम 3’ का कब्‍जा है।

‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 64वें दिन ‘हनुमान अंश‘ ने देश में 2145 शोज से ₹1.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले फिल्‍म ने ₹75 लाख की कमाई की थी। अब शुक्रवार को हुई कमाई में जहां हिंदी वर्जन से ₹60 लाख का बिजनस हुआ है, वहीं तेलुगू वर्जन के 703 शोज से भी ₹60 लाख की कमाई हुई है। इस तरह भारत में ‘हनुमान अंश’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹388.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹329.18 करोड़ हो गया है। विदेशों में फ‍िल्म ने अब तक कुल ₹40.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹428.82 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ का कलेक्‍शन अब तक

  • पहला हफ्ता – ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता – ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता – ₹61.00 करोड़
  • 5वां हफ्ता – ₹90.25 करोड़
  • छठा हफ्ता – ₹80.25 करोड़
  • 7वां हफ्ता – ₹44.80 करोड़
  • 8वां हफ्ता – ₹29.20 करोड़
  • 57वां दिन, शुक्रवार – ₹2.25 करोड़
  • 58वां दिन, शनिवार – ₹2.10 करोड़
  • 59वां दिन, रविवार – ₹3.00 करोड़
  • 60वां दिन, सोमवार – ₹75 लाख
  • 61वां दिन, मंगलवार – ₹1.00 करोड़
  • 62वां दिन, बुधवार – ₹75 लाख
  • 63वां दिन, गुरुवार – ₹75 लाख
  • 64वां दिन, शुक्रवार- ₹1.20 करोड़

‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस ₹25 लाख दूर है ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ अब शन‍िवार, 10 अक्‍टूबर को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचने वाली है। यह साल 2026 में अब तक देश में बॉलीवुड की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी फिल्‍म बनने वाली है। अभी लिस्‍ट में टॉप पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (₹1149.30 करोड़) है, जिसके बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ (₹329.43 करोड़) है। ‘हनुमान अंश’ इससे ₹25 लाख दूर है और लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर है।

The Vvaan बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाट‍िया की ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट‘ को 15वें दिन नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार को इसने 1,512 शोज में ₹55 लाख की नेट कमाई की है, जो एक दिन पहले ‘हनुमान अंश’ के बराबर ही ₹75 लाख थी। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी ‘द वन’ का बजट ₹80 करोड़ है। जबकि इसने 15 दिनों में देश में ₹78.77 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹66.35 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म की वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कमाई ₹86.32 करोड़ तक पहुंची है।

  • पहला हफ्ता- ₹53.60 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार – ₹3.25 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार – ₹2.00 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार – ₹3.25 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार – ₹95 लाख
  • 12वां दिन, मंगलवार – ₹1.20 करोड़
  • 13वां दिन, बुधवार – ₹80 लाख
  • 14वां दिन, गुरुवार – ₹75 लाख
  • 15वां दिन, शुक्रवार- ₹55 लाख

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

दुनियाभर में ‘दृश्यम 3’ का डंका, अजय देवगन ने तोड़े अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड, ‘तान्हा जी’ से आगे निकली Drishyam 3

Hanuman Ansh Box Office Collection: दृश्यम 3 के आगे भी नहीं रुक रही हनुमान अंश की कमाई,9वें हफ्ते कमाए इतने करोड़ | Hanuman Ansh Box Office Collection Hanuman Ansh earnings remain unstoppable even against Drishyam 3 movie earned Rs 10 crore

Paradise On OTT: धुरंधर 2 की राह पर नानी, द पैराडाइज की OTT रिलीज से पहले बनाया मास्टर प्लान; क्या होगा फायदा?