‘दृश्यम 3’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड


Drishyam 3 Box office Collection: अजय देवगन की इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही छा गई है. फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. ऐसे में अब फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाल का प्रदर्शन किया और कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

अब ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी बंपर कमाई की है, जिसके बाद इसने 2026 की टॉप 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसने दो दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. इसे हिट फ्रेंचाइजी और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा जबरदस्त मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म का कलेक्शन…

‘दृश्यम 3’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा इंडिया नेट कलेक्शन में ही मार लिया था. इसके साथ ही अब इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मेकर्स के लिए ये बड़ी सफलता है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसके बाद दूसरे दिन भी इसकी कमाई नहीं थमी और इसने रात 8.30 बजे तक 39.84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इस पर 42.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 101.84 करोड़ पहुंच गया है.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 39.84 करोड़ (8.30 बजे तक) 42.0%
टोटल कलेक्शन 101.84 करोड़  

टॉप 7 फिल्मों का तोड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड

इसी के साथ ही अब अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 2026 की टॉप 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसमें ‘मिर्जापुर द मूवी’ समेत कई फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

1. मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़
2. आवारापन 2- 84.31 करोड़
3. धमाल 4- 67.21 करोड़
4. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
5. भूत बंगला- 65.65 करोड़
6. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
7. द वन- 34.63 करोड़

आपको बता दें कि टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स में नंबर 1 पर ‘धुरंधर 2’ (466 करोड़ 4 दिन), ‘बॉर्डर 2’ (129.89 करोड़) और तीसरे नंबर पर ‘टॉक्सिक’ (124.5 करोड़ 5 दिन हिंदी) है. ऐसे में ‘दृश्यम 3’ के पास अभी एक और दिन रविवार का भी समय है, जिसके बाद माना जा रहा है कि इसे संडे को ज्यादा फायदा मिल सकता है. अगर दोनों दिनों के मुकाबले इसने ज्यादा कमाई की तो ‘बॉर्डर 2’ और ‘टॉक्सिक’ (हिंदी) का रिकॉर्ड भी खतरे में है.

यह भी पढ़ें: ‘द वन’ ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन की कमाई के बाद वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 92.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. ओवरसीज में 18.50 करोड़ का कारोबार कर लिया था. ऐसे में दूसरे दिन के कलेक्शन के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, अभी सटीक आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.



Source link

Related posts

दो दिन में 100 करोड़ पार अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, ऑडियंस के प्यार पर भावुक हुए डायरेक्टर – drishyam 3 director abhishek pathak reacts making ajay devgn movie amid 100 crore box office record tmovj

बॉक्स ऑफिस:’दृश्यम 3′ की दस्तक के बाद कैसा है ‘द वन’ का हाल, ‘हनुमान अंश’ और ‘द पैराडाइज’ ने कितनी की कमाई? – The Vvaan Vs Hanuman Ansh And The Paradise Box Office Collection On Saturday

58वें दिन भी करोड़ों में खेल रही Hanuman Ansh, शनिवार को नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से हुई धनवर्षा