58वें दिन भी करोड़ों में खेल रही Hanuman Ansh, शनिवार को नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दो हफ्ते तक फिल्म ने लाखों में कमाई की लेकिन तीसरे हफ्ते से इसने कलेक्शन की जबरदस्त रफ्तार पकड़ी।

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया और अब यह थिएटर्स में 2 महीने पूरे करने को है। आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें शनिवार को यानी 58वें दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कितना कलेक्शन किया?

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 58

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने पहले दिन 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था। दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। फिल्म के शोज भी काफी कम हो गए लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और करोड़ों छापे।

58वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1.59 करोड़ रुपये की कमाई की है जो दिन खत्म होने तक 2 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि कमाई की रफ्तार पकड़ने के बाद से यह हनुमान अंश का अब तक सबसे कम कलेक्शन है लेकिन 9वें वीकेंड और थिएटर्स में दृश्यम 3 (Drishyam 3) के आने का असर इसकी कमाई पर पड़ा है।

शनिवार की कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 321.22 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 379.39 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 57 दिनों में 417 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी आना बाकी है।

हनुमान अंश डे 58 कलेक्शन- 1.59 करोड़ रुपये (अब तक)

नेट इंडिया कलेक्शन- 321.22 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 379.39 करोड़ रुपये

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल फिल्म है जो नीम करोली बाबा की जीवन पर आधारित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। विशाल चतुर्वेदी ने इसे अपनी ही किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ के आधार पर बनाया है।

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और 60 दिन पूरे करने वाली है।



Source link

Related posts

दो दिन में 100 करोड़ पार अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, ऑडियंस के प्यार पर भावुक हुए डायरेक्टर – drishyam 3 director abhishek pathak reacts making ajay devgn movie amid 100 crore box office record tmovj

बॉक्स ऑफिस:’दृश्यम 3′ की दस्तक के बाद कैसा है ‘द वन’ का हाल, ‘हनुमान अंश’ और ‘द पैराडाइज’ ने कितनी की कमाई? – The Vvaan Vs Hanuman Ansh And The Paradise Box Office Collection On Saturday

‘दृश्यम 3’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड