‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म


2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म बन चुकी ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है. ‘दृश्यम 3’ महज 9 दिनों में ही अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. ऐसे में अब 9वें दिन के कलेक्शन के बाद इसने दुनियाभर में कमाल का प्रदर्शन किया है.

Continues below advertisement

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद ये 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. चलिए बताते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली है.

‘दृश्यम 3’ का 9 दिनों का कलेक्शन

Continues below advertisement

सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों का वक्त पूरा कर लिया है.- फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया.- दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया.- फिल्म ने पांचवे दिन 19.50 करोड़, छठे दिन 15.50 करोड़ और सातवें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया.- इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 245.50 करोड़ हो चुका है.- वहीं, फिल्म ने 8वें दिन 14.50 करोड़ तो 9वें दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया.- जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 286.50 करोड़ (नेट) रहा. 

‘दृश्यम 3’ इंडिया में 300 करोड़ के पार

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-10 20.80 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 30.0%
टोटल कलेक्शन 307.30 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, ‘दृश्यम 3’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने करीब 450 करोड़ का कलेक्शन 9 दिनों में ही कर लिया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 103 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 446.80 करोड़ रहा था.

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 9वें दिन के कलेक्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, इस फिल्म ने 431.72 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था. देखिए बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़3. दृश्यम 3- 446.80 करोड़4. हनुमान अंश- 431.72 करोड़5. मिर्जापुर द मूवी- 336.51 करोड़6. भूत बंगला- 292.64 करोड़7. धमाल 4- 236.42 करोड़8. आवारापन 2- 217.64 करोड़9. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़10. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़

बहरहाल, अगर ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. इसमें अजय देवगन के साथ ही श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और प्रकाश राज जैसे कलाकार हैं. फिल्म के तीसरे सीक्वल में अक्षय खन्ना को जयदीप अहलावत ने रिप्लेस किया है. फिल्म में तबू भी हैं.



Source link

Related posts

Box Office: संडे को ‘दृश्यम 3’ पर हुई नोटं की बारिश, ‘हनुमान अंश’ ने भी किया गजब, जानें- ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 10दिनों में ही रचा इतिहास, ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ बनी दूसरी धांसू फिल्म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 10 became ajay devgn highest grossing film

OTT पर रिलीज होते ही बनी नंबर-1, पहले दिन ही सबसे ज्यादा देखी गई ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भी की थी बंपर कमाई | Bethlehem Kudumba Unit becomes most watched movie on day one on JioHotstar