अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 10 दिनों में डंका पीट दिया है। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में भी छप्पर फाड़कर कमाई कर ली है। 10वें दिन के कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अजय देवगन की ही सारी फिल्मों का रेकॉर्ड ध्यवस्त कर दिया है।
अभिषेक पाठक निर्देशित इस फिल्म की कहानी ठीक वहीं से आगे बढ़ती है जहां 2022 में ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। यहां ये बताना सबसे जरूरी है कि अगर आप इस फिल्म को देखने वाले हैं तो पहले पिछली दोनों फिल्मों को जरूर निपटा लें। कहानी पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) की हताशा और निराशा से शुरू होती है जिसमें अपने बेटे समीर को खो दिया है। पत्नी मीरा देशमुख की हालत में देखकर उसके पति महेश देशमुख (रजत कपूर) बेटे का केस री-ओपन करने की गुजारिश करते हैं और फिर होती है क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) की एंट्री।
इस कहानी में ’23 जुलाई को क्या हुआ था?’ भी है
राजवीर की पैनी नजरें अब विजय के हर कदम पर है और इस बार शिकंजा काफी तगड़ा है। विजय यानी अजय देवगन पुलिस, केस, कोर्ट के चक्कर में फंस जाते हैं। वैसे तो पुलिस के पास विजय के पुराने झूठ का पर्दाफाश करने के लिए नए सबूत हैं और कोई केस न हारने वाला वकील इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश राज) भी है। वहीं इस बार मामला के केवल उस ‘2 अक्टूबर को क्या हुआ था?’ तक सीमित नहीं बल्कि इस कहानी में ’23 जुलाई को क्या हुआ था?’ भी है।
कुल मिलाकर फिल्म ने 10 दिनों में कितनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने जहां 9वें दिन ₹26.50Cr की धांसू कमाई की थी, वहीं 10वें दिन यानी 11 अक्टूबर को इस फिल्म ने ₹23.00Cr की जबरदस्त कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने 10 दिनों में ₹309.50Cr का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने देश भर में 10 दिनों में ₹275.25Cr का नेट कलेक्शन किया था।
इस साल की टॉप फिल्में
फिल्म- देश में नेट कलेक्शन- विदेशों में ग्रॉस कमाई- कुल कमाई (वर्ल्डवाइड)
धुरंधर 2– ₹62.85Cr- ₹323.00 Cr – ₹1,255.41 Cr
हनुमान अंश– ₹2.50 Cr – ₹40.25 Cr- ₹431.92 Cr (65 दिनों में, फिल्म ने 17 वें दिन से रफ्तार पकड़ी)
दृश्यम 3- ₹23.00 Cr – ₹109.00 Cr – ₹480.40
बॉर्डर 2- ₹22.50Cr- ₹45.00 Cr- ₹374.86 Cr
‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में कितनी कमाई की
वहीं विदेशों में कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10वें दिन भारत से बाहर करीब ₹6.00 Cr की कमाई की। इसी के साथ विदेशों में फिल्म ने अब तक करीब ₹109.00 Cr की कमाई कर ली है, जो इस साल विदेशों में कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ऊपर शामिल है। इस साल शानदार कमाई करने वाली फिल्मों की तुलना में ‘दृश्यम 2’ विदेशों में शानदार कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर है। ‘धुरंधर 2’ को छोड़कर इस फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ (जिसने 65दिनों में ₹40.25 Cr की कमाई की), और ‘बॉर्डर 2‘ (₹45.00 Cr , 10 दिनों में विदेश में) दोनों ही फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसी के साथ इस फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर ₹480.40 Cr की कमाई कर ली है।