‘दृश्यम 3’ बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- ‘बॉर्डर 2’ को मात देने के लिए कितना कमाना होगा


अजय देवगन स्टारर और अभिषेक पाठक निर्देशित ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है और ये सफल हो चुकी है. इन सबके बीच रिलीज के तीसरे हफ्ते में इसे जेलर 2 से लेकर नई नवेली, प्रहार और राणाबाली जैसी कई फिल्मो से मुकाबला करना पड़ा है जिसके चलते इसके शोज की संख्या कम हुई है और इसकी कमाई पर असर पड़ा है. फिर भी ये करोड़ों में ही नोट छाप रही है.

फिलहाल, ‘दृश्यम 3’ की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसके 400 करोड़ का आंकड़ा छूना तो मुश्किल लग रहा है, लेकिन ये ‘बॉर्डर 2’ को मात देकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की साल 2026 की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. चलिए यहां जानते हैं इसके लिए इसे कितना कमाना होगा?

‘दृश्यम 3′ ने 15 दिनों में कितनी कमाई की?
इस बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर ने अपने तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की. वही रिलीज के 14वें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, यानी 15वें दिन इसकी कमाई में 27.06% की गिरावट दर्ज की गई, कुल मिलाकर, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 336.6 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है, जो कि 532.39 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है.

क्या ‘बॉर्डर 2’ को मात दे पाएगी ‘दृश्यम 3’?
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ फिलहाल भारत में साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है. ये अब ‘हनुमान अंश’ (339.13 करोड़) को मात देने के लिए बढ़ रही है. अजय देवगन की यह फिल्म जल्द ही इसे आसानी से पीछे छोड़ देगी. इसके अलावा, आने वाले दिनों में यह ‘बॉर्डर 2’ (362.76 करोड़) को भी पीछे छोड़ देगी. हालांकि इसके लिए इसे 26.16 करोड़ और कमाने होंगे. उम्मीद है कि अजय देवगन स्टारर फिल्म ये आंकड़ा हासिल कर लेगी और इसी के साथ ये साल 2026  की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है.

ये हैं साल 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में (नेट कलेक्शन)

  • धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़
  • हनुमान अंश – 339.13 करोड़
  • दृश्यम 3 – 336.6 करोड़ (15 दिन)
  • मिर्जापुर द मूवी – 233.65 करोड़
  • भूत बंगला – 199.23 करोड़
  • धमाल 4 – 177.92 करोड़
  • आवारापन 2 – 156.12 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल – 137.93 करोड़
  • कॉकटेल 2 – 104.53 करोड़

‘दृश्यम 3′ के बारे में
‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. इसे कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, अजीत अंधारे और आलोक जैन ने ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ और ‘स्टार स्टूडियो18’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में जयदीप अहलावत, तब्बू, रजत कपूर, कमलेश सावंत, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं.

 

 

 



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की नई नवेली ने मारी बाजी, पहले दिन राजकुमार राव की प्रहार को छोड़ा पीछे

रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दो दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार

TV पर छाने को तैयार रणवीर सिंह की Dhurandhar: The Revenge, कब और किस चैनल पर देखें स्पाई थ्रिलर?