TV पर छाने को तैयार रणवीर सिंह की Dhurandhar: The Revenge, कब और किस चैनल पर देखें स्पाई थ्रिलर?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 2026 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड्स

‘दंगल’ के बाद यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी। इसने 1852 करोड़ रुपये का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन किया। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होने के बाद इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई। यह 5 जून को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

 

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टारगोल्ड पर रिलीज होगी। रणवीर ने डेट और टाइम अनाउंस करते हुए कैप्शन लिखा, ‘टेलीविजन पर पहली बार’।

धुरंधर: द रिवेंज के बारे में

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) दो पार्ट में बनी। इसका पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छापे। वहीं दूसरे पार्ट को मार्च में रिलीज किया गया। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।

इसकी कहानी एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट की है, जो कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में पैठ बनाए रखता है, साथ ही 26/11 हमलों का बदला लेता है और बड़े खतरों का सामना करता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी भारतीय इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी के ईर्दगिर्द घूमती है, जो कराची के लियारी अंडरवर्ल्ड में हमजा अली मजारी के रूप में काम करता है। गैंगस्टर रहमान डकैत को खत्म करने के बाद हमजा ISI के बड़े आतंकी गिरोह और उन लोगों को निशाना बनाता है जो 26/11 के हमलों और नोटबंदी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होते हैं।





Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Collection Beat Prahaar And Nayi Naveli Saturday Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की नई नवेली ने मारी बाजी, पहले दिन राजकुमार राव की प्रहार को छोड़ा पीछे

रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दो दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार