देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज – Himachal Spiti Valley England Two Tourists Travelling Auto India Viral Video In Internet


ऑटो से भारत घूमने निकले इंग्लैंड के दो पर्यटक: स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक ठंडा रेगिस्तान पर्वतीय घाटी है। यह घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर दो विदेशी पर्यटकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी खास बात यह है कि, जहां थार-फॉर्च्यूनर वाले भी जाने से पहले दो बार सोचते हैं, वहां इन विदेशी पर्यटकों का ऑटो लेकर पहुंचना लोगों का ध्यान खींच रहा है।


 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दोनों विदेशी पर्यटक मनाली के ऊंचे पहाड़ी दर्रों को पार करने के बाद ताबो और काजा होते हुए राजस्थान के जैसलमेर की ओर बढ़ रहे हैं। स्पीति वैली में उनके इस अनोखे एडवेंचर को देखकर एक भारतीय सोलो ट्रैवलर भी हैरान रह गया। ट्रैवलर के मुताबिक, दोनों से बातचीत के दौरान पता चला कि उनका यह सफर किसी रोमांचक एडवेंचर से कम नहीं है। कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद वे ऑटो से लगातार अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। 



सुविधाओं से भरपूर अनोखे ऑटो ने जीता यात्री का दिल, ड्राइवर ने सुनाया बीएमडब्ल्यू से जुड़ा मजेदार किस्सा

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Vishal Express (@passenger__vishal)



ऑटो में सवार होकर भारत की सैर पर निकले इंग्लैंड के दोनों टूरिस्ट के इस वीडियो को एक भारतीय सोलो ट्रैवलर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसकी पोस्ट पर उन्होंने बताया कि, मैं ताबो से काजा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में मेरी मुलाकात दो विदेशी ट्रैवलर्स से हुई, जो ऑटो में सवार थे। इंग्लैंड से आए ये दोनों पर्यटक स्पीति की इतनी ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर ऑटो से सफर कर रहे हैं। जिन सड़कों पर हम बाइक या कार से जाने में भी कई बार सोचते हैं, उन्हीं रास्तों पर ये दोनों ऑटो लेकर पूरे आत्मविश्वास के साथ सफर कर रहे हैं। उनका यह अनोखा अंदाज देखकर मैं भी हैरान रह गया।


 

 

जब भारतीय ट्रैवलर ने इंग्लैंड से आए दोनों पर्यटकों से उनके सफर के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे ऑटो से जैसलमेर जा रहे हैं। दोनों मनाली की ओर से होते हुए स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों तक पहुंचे हैं और अब इसी ऑटो से आगे जैसलमेर की तरफ बढ़ रहे हैं। कभी-कभी सफर की खूबसूरती मंज़िल में नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाले ऐसे लोगों में होती है। 




उत्तराखंड: फोन की लत छुड़ाने के लिए स्कूल ने चली अनोखी तरकीब, नजारा देख बच्चे रह गए हैरान

 

 

भारत की सड़कों पर ऑटो लेकर निकले इंग्लैंड के दो पर्यटकों के वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  सुपर स्टार। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा-  Next Level।  




कन्यादान के समय पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, विदाई का वीडियो हुआ वायरल





Source link

Related posts

सचिन के दोस्त विनोद कांबली का ओल्ड एज होम से वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?

चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने का Video Viral, लोगों ने पूछा- क्यों करते हैं ऐसा? – train window stone pelting viral video people react

Baghpat Power Line Controversy | Viral Video Sparks Protest Warning