नारी डेस्क : बिग बॉस के घर में दोस्ती कब प्यार में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ‘बिग बॉस 20’ में भी अब रिश्तों का एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने कनिका मान के सामने अपने दिल की बात रख दी। उन्होंने कबूल किया कि कनिका के लिए उनकी फीलिंग्स अब दोस्ती से बढ़कर हो गई हैं। हालांकि, गुल्लू की बात सुनकर कनिका भावुक हो गईं । दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने घर के माहौल को काफी इमोशनल कर दिया।
Gullu and Kanika trying their best to give us content nobody asked for ! Gullu and Kanika admitting they like each other! 🥶 #BiggBoss20 https://t.co/VFq3AYncyW
— Kamil (@imkkamil12) November 23, 2026
पसंद है, लेकिन अब ज्यादा होने लगी है
गुल्लू ने अपने दिल की बात उस समय कही, जब वह कनिका मान और लव गिल के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कनिका से कहा कि उनके मन में अब उनके लिए फीलिंग्स आने लगी हैं। कनिका इस बात पर चुप रहीं, तो गुल्लू ने मजाकिया अंदाज में कहा, बोल ना, गूंगी है क्या? आई लव यू थोड़ी बोल दिया मैंने. आई लाइक यू बोला है यार. पसंद है मेरेको। इस पर कनिका ने कहा कि वह भी गुल्लू को पसंद करती हैं, लेकिन एक दोस्त के तौर पर। उनकी बात सुनकर लव गिल ने दोनों को चिढ़ाते हुए कहा, ओह, आई लाइक यू टू। हालांकि, गुल्लू चाहते थे कि कनिका उनकी बात को सिर्फ मजाक न समझें। उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, पसंद है, लेकिन अब ज्यादा होने लगी है। इसके बाद मजाक में बोले कि उनकी गलती है, उन्होंने ड्रैगन को पसंद कर लिया। जब कनिका ने पूछा कि क्या वह सच में सीरियस हैं, तो गुल्लू ने साफ कहा, मैं सीरियस हूं यार।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
अकेले ही रही हूं, लेकिन हर्ट नहीं हुई हूं
बाद में गुल्लू और कनिका ने इस बारे में अकेले में बात की। गुल्लू ने कनिका से पूछा कि क्या वह हमेशा उनके रिश्ते को लेकर डाउट में रहेंगी। इस बातचीत के दौरान कनिका काफी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि वह किसी के साथ दिल लगाने से डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे किसी न किसी को तकलीफ हो सकती है। बात करते-करते कनिका की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने कहा, अकेले ही रही हूं, लेकिन हर्ट नहीं हुई हूं। गुल्लू ने जब उनसे पूछा कि क्या वह पिछले ढाई साल से किसी रिलेशनशिप में नहीं रही हैं, तो कनिका ने बताया कि वह जानबूझकर लोगों से दूरी बनाकर रखती हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनकी वजह से किसी का दिल न टूट जाए। कनिका की इस बात से साफ नजर आया कि वह रिश्तों को लेकर काफी सतर्क हैं और किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहतीं।