सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 से कौन से खिलाड़ी टॉप 5 तक का सफर तय कर पाएंगे?
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। हर कंटेस्टेंट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है, लेकिन फिनाले तक तो कोई 5 ही पहुंच पाएंगे। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने के लिए भरसक कोशिश कर रहा है। लेकिन अगर फिनाले आज ही होता तो? तब टॉप 5 में कौन से खिलाड़ी होते, और कौन बाहर हो गया होता? इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश की बिग बॉस से जुड़ी खबरें लीक करने वाले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने। जानिए इस हफ्ते टॉप 10 में कौन से खिलाड़ी रहे हैं।
एविक्ट हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट?
बिग बॉस तक की एक हालिया पोस्ट के मुताबिक जब पब्लिक वोटिंग में यह पता करने की कोशिश की गई, कि किस कंटेस्टेंट को ऑडियंस से कितना सपोर्ट मिल रहा है, तो नतीजे चौंकाने वाले थे। हालिया नॉमिनेशन्स के बाद सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट आए थे कि इस हफ्ते माही विज या फिर आम्रपाली दुबे बाहर हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि टॉप 10 की लिस्ट में सबसे नीचे, यानि 10वें पायदान पर माही विज ही काबिज हैं। उनके ठीक ऊपर नंबर 9 पर भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम है।
टॉप 5 में नहीं आ सके ये खिलाड़ी
बिग बॉस 20 की शुरुआत से लेकर अभी तक सबसे चर्चित खिलाड़ी बने रहे यंग डीएसए शॉकिंग रूप से नंबर 8 पर मौजूद हैं। टॉप 10 की लिस्ट में उदिति सिंह को 7वीं पोजिशन मिली है और लव गिल नंबर 6 पर हैं। बिग बॉस 20 के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक बन चुके गुल्लू जहां टॉप 10 लिस्ट में नंबर 4 पर हैं, तो उनसे ठीक नीचे कनिका मान हैं। अब बात करतें हैं टॉप 3 खिलाड़ियों की। तो इस लिस्ट में अरिश्फा, स्काउट और काजी टॉप 3 में शुमार हैं। बीते कुछ हफ्तों में इन खिलाड़ियों ने काफी फेम कमाया है। लेकिन विनर कौन बनेगा यह अभी कहना मुश्किल है।
टॉप 3 में आया इन तीन का नाम
टॉप 3 की लिस्ट में जहां काजी तौकीर नंबर 1 पर काबिज हैं, वहीं स्काउट ओपी को दूसरी पोजिशन मिली है। टॉप 10 की लिस्ट में अरिश्फा खान को तीसरी पोजिशन मिली है। यानि अगर आज फिनाले करवा लिया जाए। तो काजी, स्काउट, अरिश्फा, गुल्लू और कनिका टॉप 5 में आ जाएंगे। जहां तक पब्लिक सेंटीमेंट का सवाल है, तो लोगों का जोर कनिका और काजी तौकीर के नाम पर है। एक तरफ जहां काजी तौकीर बिग बॉस हाउस में बिना किसी हल्ले-हंगामे के लोगों को एंटरटेन करते हुए आगे बढ़े हैं। वहीं कनिका की तुलना लोग पुरानी स्ट्रॉन्ग खिलाड़ियों से कर रहे हैं।