Auto Driver And Two Girls: ऑटो ड्राइवर से बहस हो जाना आम है लेकिन उससे हाथापाई होना, बिल्कुल भी आम नहीं है। ये लड़ाई भी वो दो लड़कियों के साथ कर रहा हो तो अजीब नजारा दिखता है। किसी ने बेंगलुरु का ये वीडियो रिकॉर्ड किया तो वायरल होने लगा। पर यूजर्स के कमेंट की मानें तो वीडियो का ऑडियो असलियत सामने रखता है।
बिहारियों से नफरत
Bihar Wallah ने ये वीडियो शेयर करते हुए बिहारियों से नफरत करने वालों को याद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये वीडियो बिहार से नहीं है इसलिए यहां से नफरत करने वाले इसको आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने घटना की लोकेशन HSR Layout, Bengaluru बताई है।
दिन के उजाले में
उन्होंने आगे लिखा है कि ऑटो ड्राइवर दिन के उजाले में लड़कियों को परेशान कर रहा है। लोग बस देख रहे हैं।
क्या है वीडियो में
वीडियो में सड़क के किनारे ऑटो खड़ा है। ड्राइवर की एक लड़की से हाथापाई हो रही है और दूसरी बचाने की कोशिश में लगी है। बाद में उससे भी ड्राइवर की लड़ाई शुरू हो जाती है। माना जा रहा है कि ये झगड़ा किराए को लेकर शुरू हुआ था।
सच्चाई कुछ और है
हालांकि वीडियो के कैप्शन में लोगों ने कुछ और ही बात होने का दावा किया है। उनका कहना है, वीडियो में आवाज सुनो, लड़के कन्नड़ में कह रहे हैं कि लड़कियों ने ये लड़ाई शुरू की थी। एक यूजर ने लिखा है कि दोनों तरफ की बातें समझनी चाहिए। एक यूजर ने भी लिखा है देखकर तो नहीं पता चल रहा किसका फॉल्ट है।