Home Box Office‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, ‘धमाल 4’ समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, ‘धमाल 4’ समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म को बिना ट्रेलर रिलीज किए सीधे बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया  है. नानी को इस बार अलग अवतार में देखा जा रहा है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन कर लिया है और कौनसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 3 बजे तक 17.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 4,953 शोज मिले. फिल्म को 45.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

फिल्म के हिंदी वर्जन ने 93 लाख का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म के तमिल वर्जन ने 58 लाख कमाए. फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 16.40 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने 15 फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘राजा शिवाजी’, ‘धमाल 4’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्में हैं.

‘द पैराडाइज’ ने इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

  • राजा शिवाजी- 12.4 करोड़ (हिंदी में)
  • चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़
  • ओ रोमियो- 9.01 करोड़
  • मर्दानी 3- 4 करोड़
  • हॉन्टेड 3डी- 2.5 करोड़
  •  पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़
  • है जवानी तो इश्क होना है- 8.65
  • इक्कीस- 7.28 करोड़
  •  पेद्दी- 3 करोड़ (हिंदी में)
  • अल्फा- 9.25 करोड़
  • धमाल 4- 14 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 15.25 करोड़
  • हैवान- 3 करोड़
  • दायरा- 1 करोड़
  • वाइब- 1.7 करोड़

फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 24 सितंबर 2026 में रिलीज होगी. सुधाकर चेरुकुरी फिल्म के प्रोड्यूसर है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है. इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है. हाल ही में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया. राघव जुयाल का चुलबुला अंदाज वायरल है. फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा.

नानी को पिछ्ली बार फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो अर्जुन सरकार के रोल में थे. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म सक्सेसफुल रही थी. अब नानी के हाथ में Bloody Romeo है. इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं. फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है.





Source link

You may also like

Leave a Comment