‘द पैराडाइज’ बनी नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, पहले दिन ‘जन नायकन’ समेत 5 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे


नानी की ‘द पैराडाइज’ आखिरकार सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज हो गई है. 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की जबरदस्त एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह क्लियर था कि ये रिलीज के पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचाएगी. उम्मीद के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने धमाकेदार शुरुआत की है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘द पैराडाइज’ ने अपने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ को रिलीज़ से पहले जबरदस्त बज का फ़ायदा मिला है. पेड प्रीमियर शो में शानदार परफॉर्म करने के बाद ओपनिंग डे पर भी इसने कमाल कर दिया. हालांकि फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं  लेकिन फिर भी यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने में कामयाब रही.

  • इस फिल्म ने प्रीमियर शो में 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन 34.65 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में पेड प्रीव्यू शो को मिलाकर पहले दिन की कमाई 46.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द पैराडाइज’ बनी नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
पहले ही दिन 34.65 करोड़ की कमाई के साथ, ‘द पैराडाइज़’ ने नानी की पिछली फ़िल्मों के ओपनिंग-डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनकी पिछली सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म ‘HIT: द थर्ड केस’ थी, जो 2025 में रिलीज हुई थी. शैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने भारत में अपनी ओपनिंग वाले दिन 21 करोड़ (नेट) कमाए थे.

‘द पैराडाइज’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी भारतीय ओपनर
 ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने पेड प्री शो के कलेक्शन के साथ पहले दिन 46.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने ‘माना शंकर वर प्रसाद गारू’ के 41.6 करोड़ और ‘जना नायकन’ के 42.7 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दी है. इसी के साथ ये फिल्म साल की 5वीं सबसे बडी भारतीय ओपनिंग बन गई है.

2026 की टॉप 10 इंडियन ओपनिंग फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 145 करोड़
  2. टॉक्सिक – 101.1 करोड़
  3. पेद्दी – 69.5 करोड़
  4. द राजासाब – 62.9 करोड़
  5. द पैराडाइज- 46.25 करोड़ (पेड प्रीव्यू के 34.65 करोड़ मिलाकर)
  6. जना नायकन – 42.7 करोड़
  7. माना शंकर वर प्रसाद गारू – 41.6 करोड़
  8. उस्ताद भगत सिंह – 34.75 करोड़
  9. बॉर्डर 2 – 32.1 करोड़
  10. मिर्जापुर द मूवी – 28.11 करोड़

‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’, ‘दसारा’ के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की दूसरी फिल्म यह फ़िल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित है और ‘पैराडाइज’ नाम की एक काल्पनिक जगह की ‘सवारी’ जनजाति की कहानी दिखाती है. नानी ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है. जबकि अन्य स्टार्स में मोहन बाबू, राघव जुयाल, कायादु लोहार और सोनाली कुलकर्णी भी शामिल हैं. सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 54 मिनट है. ये 24 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है.



Source link

Related posts

130 करोड़ के बजट और 92% का हुआ घाटा, जानें- अक्षय की ‘हैवान’ का कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?

‘द पैराडाइज’ का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

बॉक्स ऑफिस:कैसी रही ‘द वन’ की शुरुआत? ‘हनुमान अंश’ के आगे ‘महाकाव्य श्री रामायण’ की हालत खराब, जानें कलेक्शन – Vvaan Hanuman Ansh The Paradise Mirzapur The Movie Mahakavya Shri Ramayan Katha Avengers Endgame box Office