‘द पैराडाइज’ या ‘द वन’, मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कई बार दोनों ही फिल्में अच्छा खासा बिजनेस कर लेती हैं तो कई बार एक ही फिल्म बाजी मार पाती है. ऐसे में इस हफ्ते सिनेमाघरों में साउथ वर्सेस बॉलीवुड देखने के लिए मिला. नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ को रिलीज किया गया था. ऐसे में चलिए बताते हैं ओपनिंग वीकेंड के बाद फर्स्ट मंडे टेस्ट किसने पास किया है.

‘द पैराडाइड’ का डे-5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पेड प्रीव्यूज मिलाकर 46.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 11.60 करोड़ तो पहले दिन 34.65 करोड़ का कारोबार किया.
– फिर दूसरे दिन 14.90 करोड़ और तीसरे दिन 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद चौथे दिन 15.70 करोड़ का कारोबार कर पहले वीकेंड 92 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.

द पैराडाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-5 4.17 करोड़ (8.30 बजे तक) 17.1%
टोटल कलेक्शन 96.27 करोड़  

‘द वन’ का डे-4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसकी शुरुआत भले ही धीमी रही थी लेकिन इसने बाकी के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ तो दूसरे दिन 11.25 करोड़ का करोबार किया था.
– इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन 14.35 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 33.60 करोड़ का बिजनेस किया था.

द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-4 4.05 करोड़ (8.30 बजे तक) 19.0%
टोटल कलेक्शन 37.65 करोड़  

मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी?

इसके साथ ही अब बात की जाए तो कि पहले मंडे टेस्ट में बाजी किसने मारी है तो ‘द पैराडाइड’, ‘द वन’ से सोमवार को आगे निकल गई. ‘द पैराडाइड’ ने मंडे को 4.17 करोड़ तो ‘द वन’ ने 4.07 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि, दोनों ही फिल्मों के बीच उठा पटक लगी हुई है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

‘द पैराडाइज’ और ‘द वन’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘द पैराडाइज’ और ‘द वन’ के बारे में बात की जाए तो नानी की फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राघव जुयाल विलेन के रोल में हैं. इस फिल्म से राघव ने तेलुगु में डेब्यू किया है. ‘द पैराडाइज’ की 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो चुकी है.

वहीं, ‘द वन’ के बारे में बात करें तो इसमें बिहार की प्रतिष्ठित वन देवी की कहानी को दिखाया गया है, जो कि पटना के पास स्थित है. इसे छठ मैया के गीत से सजाया गया है. फिल्म यूपी और बिहार के दर्शकों को थिएटर तक ज्यादा से ज्यादा खींचने में सफल रही है, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने के लिए मिल रहा है. इस फिल्म के जरिए तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं.



Source link

Related posts

The Vvan And Avengers Endgame Encore Box Office Collection Know Earning Of The Paradise Vs Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: 52वें दिन हनुमान अंश ने रचा इतिहास, भारत और दुनियाभर में नीम करोली बाबा की फिल्म का डंका  | Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52 Neem Karoli Baba film Hanuman Ansh makes history on Day 52 crossing 300 crore in India and 400 crore worldwide

मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ‘द पैराडाइज’? 5 दिनों में नहीं कमा पाई 100 करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ का हाल