‘धुआंधार खेल रहीं…’, ‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे के गेम के फैन हुए निरहुआ; वीडियो शेयर कर किया सपोर्ट


Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं. एक्ट्रेस के फैंस उनके गेम को काफी पसंद कर रहे हैं. पहले ही दिन से आम्रपाली दुबे शो में अपने मुद्दों पर आवाज उठाती नजर आ रही हैं. वहीं पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी एक्ट्रेस के गेम की तारीफ की. वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने भी आम्रपाली को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निरहुआ आम्रपाली के गेम की खूब तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर निरहुआ के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा.

दिनेश लाल यादव ने शेयर किया वीडियो

दिनेश लाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ की है. इस वीडियो को आम्रपाली की टीम ने भी उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे की बिग बॉस जर्नी के बारे में बोलते दिखाई दिए. इस दौरान एक्टर ने एक्ट्रेस के गेम पर भी बात की और उनके गेम की काफी तारीफ भी की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है, आम्रपाली दुबे के फैंस भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

आम्रपाली दुबे की तारीफों के बांधे पुल

निरहुआ ने अपने वीडियो में कहा, ‘बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं. उन्होंने अपने बेबाक अंदाज, अपनी बुद्धिमता और सूझबूझ से हर किसी का दिल जीत लिया है. फैंस उनके गेम के दीवाने हो गए हैं. वो इतना धुआंधार खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.’ वहीं एक्टर ने इस वीडियो में फैंस से आम्रपाली दुबे को वोट करने की गुजारिश भी की. एक्टर ने कहा कि आम्रपाली दुबे को ज्यादा से ज्यादा वोट्स दें और बिग बॉस की ट्रॉफी घर लाने में उनकी मदद भी करें.

भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट है दोनों की जोड़ी

बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी हिट रही है. दोनों सितारे अब तक 14 से 15 फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दोनों सितारों की फिल्में काफी हिट रही हैं. दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में काजोल-शाहरुख खान की जोड़ी कहा जाता है. वहीं ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव भी स्टेज पर नजर आए थे.



Source link

Related posts

‘बिग बॉस’ के Ex टैलेंट मैनेजर के चौंकाने वाले दावे, करोड़ों में पेमेंट, ‘लूजर’ काजी तौकीर, पर्दे के पीछे का सच! – anand chavan talent manager at endemol and the insider who cast 15 seasons of bigg boss revealed the secrets inside

‘बिग बॉस 20’ में ‘ऊंची दुकान, फीके पकवान’ वाली कहावत हुई सच, ये 5 कंटेस्टेंट्स निकले फुस्स | Bigg Boss 20 Five Contestants Mahi Vij Uditi Singh Esha Rekhi Riti Tiwari Aman Gandhi

Bigg Boss 20 Twist: टास्क के दौरान लव गिल पर लगा माही विज को काटने का आरोप, अब मेकर्स के फैसले पर नजर