Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अब धीरे-धीरे अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। दिसंबर में शो का फिनाले होने की चर्चा है और ऐसे में घर के अंदर मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिनको लेकर शुरुआत में काफी चर्चा थी। किसी का फिल्मी कनेक्शन सुर्खियों में रहा तो किसी की पहचान टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी रही। दर्शकों को उम्मीद थी कि ये कंटेस्टेंट्स घर में आते ही अपने खेल से सबको चौंका देंगे, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, इनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।