‘धुरंधर 2’ ही नहीं, ‘रामायण’ ने दिवाली पर तोड़ डाला ‘पुष्पा 2’ का भी रिकॉर्ड, एक घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट


Last Updated:

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने एक घंटे में 1.40 लाख टिकटों की बुकिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

सिनेमाघरों में रामायण का जादू छाया हुआ है. दुनियाभर में हजारों की स्क्रीन पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की फिल्म लगी है. अब तक इसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा भी छू लिया है. इसी के साथ अब इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमें इसने धुरंधर 2 और पुष्पा 2 को भी पछाड़ दिया है. ये है बुक माय शो का कारनामा.

दरअसल रामायण ने एक घंटे में 1.40 लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग के साथ इतिहास रचा. अब तक किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ये सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज हुई है. ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ते हुए रणबीर कपूर ने ये रिकॉर्ड बनाया है.

बता दें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी-रवि दुबे से लेकर यश भी लीड रोल में हैं. फिल्म को यश और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. ये 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल से लेकर राघव जुयाल भी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रामायण के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन ‘रामायण’ ने भारत में 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ 5 दिनों के अंदर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ने दुनियाभर में कुल कमाई 507 करोड़ रुपये कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि रामायण को पांचों भाषाओं में दर्शकों का इतना ही प्यार मिल रहा है.

‘रामायण’ के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो रणबीर की फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹77.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खाता खोला था. दूसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 57.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. तीसरे दिन ये कमाई 83.45 करोड़ तक पहुंच गई थी.

रामायण को फैंस के साथ साथ क्रिटिक्स का भी प्यार मिला. एक्टिंग के साथ साथ इसके विजुअल इफेक्ट्स और प्रजेंटेशन की तारीफ हुई. तमाम रिव्यू में इसे अच्छी रेटिंग मिली और इसे सराहा गया.

मगर रामायण की राह आसान नहीं होने वाली है. इसका बजट 4000 करोड़ रुपये है जो दो भागों में रिलीज होगी. ऐसे में इसे हिट होने के लिए तगड़ी कमाई करनी होगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

क्या है Scene की कहानी? Ramayana के बीच सूर्या की नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

‘रामायण’ ने शाहरुख खान की फिल्म से छीनी नंबर 4 की पोजिशन, अभी नंबर 1 का ताज छीनना है बाकी, Bollywood Hindi News

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर ‘रामायण’ का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन – Ramayana box office day 4 Diwali collection 500 cr worldwide Ranbir Kapoor yash film adipurush tmovh