एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए साउथ फिल्म स्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म सीन को बीते वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। आवेश्म जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले निर्देशक जीतु माधवन के डायरेक्शन में बनने वाली सीन (Scene) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है।
रणबीर कपूर की रामायणम् के सामने सूर्या की सीन ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिरी सीन की कहानी में क्या ऐसी क्या बात है, जो ये फिलहाल थिएटर्स में मस्ट वॉच बन गई है।
सूर्या की सीन की कहानी
विश्वनाथ एंड संस की अपार सफलता के बाद सूर्या (Suriya) ने फिल्म सीन के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की है। बात की जाए इस फिल्म की कहानी के बारे में तो ये एक ऐसी डॉर्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस भरपूर मात्रा में भरा हुआ है। मूवी में की शुरुआत एक संदिग्ध अपराध के साथ शुरू होती है, जिसकी छानबीन करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आती है और जिन पर उन्हें शक होता है, उन्हें एक-एक करते थाने ले जाती है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की ‘रामायणम्’ के लिए सिर दर्द बनी साउथ फिल्म, दुनियाभर में मोटी कमाई का उड़ाया गर्दा
सूर्या (डीसीपी इनबराज) इस मामले की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी संभालते हैं तो अपराध से नाता रखने वाले संदिग्ध लोग उनके साथ चूहे बिल्ली का खेल खेलते हैं और यहीं से फिल्म का असली रोमांच शुरू होता। क्योंकि वह घटना काफी रहस्यमयी होती है, जो प्रशासन को भी हैरानी में डाल देती है। दो आम लोग ईश्वरन (नसलेन के. गफूर) माया (नजरिया नाजिम) भी इस मामले को लेकर पुलिस की राडर पर हैं, जो अपनी बेवकूफियों के चलते इसमें फंसते चले जाते हैं।
हिंट देने वाली बात ये है कि अपराध इन दोनों लोगों में से किसी एक ने ही किया होता है। फिल्म के अंत में ही ये पता लगता है कि आखिर असली गुनहगार कौन है। इस तरह से सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सूर्या की सीन थिएटर्स में फिलहाल फैंस की फेवरेट बनी हुई है।
कमाई में सीन ने किया कमाल
6 नवंबर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली सीन ने अब रिलीज के पहले तीन दिनों तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड ये मूवी 116 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही है।