‘नेपाल में बाढ़ से तबाही की 17 साल पहले हो गई थी भविष्‍यवाणी!’ हॉलीवुड फिल्‍म के हूबहू सीन्‍स देख लोग दंग – nepal floods predicted in hollywood apocalyptic film 2012 netizen commented they already predicted it in movie


बुधवार को नेपाल में आई तबाही की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब छाई हैं, जो खौफनाक हैं। अब इन झलकियों के साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘2012’ के कुछ क्लिप सामने आए हैं जिन्हें देखकर लोगों ने कहना शुरू किया है कि इस तबाही की भविष्यवाणी तो बरसों पहले कर दी गई थी।

हॉलीवुड फिल्म में नेपाल बाढ़ की भविष्यवाणी
बुधवार को नेपाल के तीन जिलों में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर तबाही हुई है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, कई लोग लापता हो गए । सोशल मीडिया पर इस तबाही की खौफनाक झलकियां दिल दहलाने वाली हैं। इन्हीं झलकियों के बीच अब साल 2009 में बनी हॉलीवुड फिल्म ‘2012’ का एक सीन भी काफी चर्चा में आ गया है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में 17 साल पहले ही नेपाल की इस तबाही की भविष्यवाणी कर दी गई थी।

फिल्म की इन झलकियों की तुलना लोग अब नेपाल में आई आपदा के वीडियो से कर रहे हैं जिसमें सब वैसा ही दिख रहा है जैसा फिल्म में दिखाया गया था। जॉन कुसैक, अमांडा पीट और चिवेटेल एजियोफोर स्टारर फिल्म ‘2012’ का ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

‘फिल्म 2012 में तो इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी’

विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बाढ़ के उफान की तस्वीरें और ढेर सारे वीडियो सामने आए हैं। एक शख्स ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा है, ‘ऐसा लग रहा है कि फिल्म 2012 में तो इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी।’

विशाल सुनामी की लहरें पहाड़ों को चीरते हुए उफान पर

इसी के साथ फिल्म के एक प्रमोशनल पोस्टर ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है, जिसमें एक बौद्ध भिक्षु पहाड़ की चोटी पर खड़ा है और विशाल सुनामी की लहरें पहाड़ों को चीरते हुए उफान पर नजर आ रही हैं। पोस्टर पर यह टैगलाइन भी लिखा है- हमें चेतावनी दी गई थी।

विनाशकारी बाढ़ का CCTV फुटेज दिल दहला देने वाला है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने कॉमेंट करते हुए कहा है, ‘नेपाल के ये सीन बिल्कुल 2012 की फिल्म जैसे हैं।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ का CCTV फुटेज दिल दहला देने वाला है! यह किसी प्रलयकारी सीन जैसा लग रहा है, जैसे- द डे आफ्टर टुमॉरो या फिल्म 2012 जैसी फिल्मों से लिया गया हो।’

‘कुछ हिस्सों में पहाड़ों जितनी ऊंची बाढ़ आई है’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘क्या आपको फिल्म 2012 के विशाल बाढ़ के सीन याद हैं? तिब्बत के कुछ हिस्सों में पहाड़ों जितनी ऊंची बाढ़ आई है, वहीं नेपाल भी विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है।’ वहीं एक और शख्स ने कहा, ‘मैंने अब तक जो सबसे खतरनाक चीज देखी है, वो फिल्म 2012 फिल्म जैसी है।

वहां के लोगों के लिए यह हकीकत बन गई है

एक ने कहा है, ‘तिब्बत/नेपाल में आई बाढ़ का वीडियो देखकर मुझे पर्यावरण को लेकर बहुत चिंता हो रही है, जैसे कि मुझे 2012 और द डे आफ्टर टुमॉरो जैसी फिल्में याद आ रही हैं, जो साइंस फिक्शनल मानी जाती थीं, लेकिन वहां के लोगों के लिए यह हकीकत बन गई है।’

हजारों मीटर ऊंची पानी की लहर उठती है

आइए बात करते हैं फिल्म ‘2012’ के बारे में जिसमें काल्पनिक तौर पर आपदा को बड़े पैमाने पर भूवैज्ञानिक परिवर्तनों के कारण होने वाली वैश्विक आपदाओं की एक सीरीज को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बड़े पैमाने पर जमीन के अंदर हुए भूस्खलन के कारण समुद्र का स्तर बढ़ जाता है और एक विशाल सुनामी आती है, जिससे हजारों मीटर ऊंची पानी की लहर उठती है और आखिरकार वो हिमालय से टकराती है।

ऊंचीं-ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं

फिल्म में लोगों की जान बचाने के लिए तिब्बत के पर्वतों के बीच एक नाव को गुप्त रूप से तैनात किया जाता है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने जो तबाही मचाई है उसमें गांव, सड़कें और और ऊंचीं-ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों समेत वहां करीब 400 से अधिक लोग लापता हैं। हालांकि, ये संख्या अभी और बढ़ सकती है।

लोगों को आपदा की कोई चेतावनी नहीं मिली

‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, यह बाढ़ उस वक्त आई जब एक हिमस्खलन (एवलांच) ने भोटेकोशी की सहायक नदी ‘ल्हेन्डे’ के बहाव को रोक दिया और सबसे पहले रसुवागढ़ी में नेपाल-चीन सीमा के पास ‘तिमुरे’ इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस इलाके में बारिश की कोई सूचना नहीं थी, इसलिए लोगों को आपदा की कोई चेतावनी नहीं मिली और जब बाढ़ आई तो वे अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुए थे।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड की तीसरी धाकड़, भारत में 2 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार – spider man brand new day became third most watched film in history 2 crore footfall in indian

हॉलीवुड एक्टर Tim Curry का 80 की उम्र में निधन, फैंस की आंखें हुई नम, विलेन के किरदारों से बनाई पहचान

एनिमेटेड फिल्मों के बिना हॉलीवुड का अस्तित्व ही नहीं हो सकता।