Home Bigg Boss 20‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, वीकेंड का वार में जमकर लगाई क्लास, बाहर निकालने की दी धमकी

‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, वीकेंड का वार में जमकर लगाई क्लास, बाहर निकालने की दी धमकी

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20: सलमान खान ने वीकेंड का वार में ‘पंचायत’ में दामाद जी के किरदार से मशहूर हुए एक्टर आसिफ खान की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने आसिफ खान को बदतमीज कहते हुए उन्हें शो से बाहर करने की धमकी दी. सलमान खान की फटकार सुनकर आसिफ के चेहरे का रंग उड़ गया.

'पंचायत' के 'दामाद जी' पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, लगाई क्लासZoom

सलमान खान ने आसिफ खान की क्लास लगाई.

नई दिल्ली. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 20 के घर में पहले दिन से घमासान और ढेर सारा मनोरंजन देखने को मिल रहा है. पिछले वीकेंड का वार काफी दिलचस्प था और इस हफ्ते भी वीकेंड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. वीकेंड का वार में सलमान खान का इस बार गुस्सा फूट पड़ा. जहां एक तरफ एक्टर ने पैप्स की क्लास लगाई, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स को भी चैलेंज किया. सलमान खान ने कैटरीना कैफ को बॉडी शेम कर रहे ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए अपनी को-स्टार का खुलकर सपोर्ट किया.

जहां एक तरफ सलमान खान ने अपनी शर्ट निकाल पैप्स की क्लास लगाई. वहीं दूसरी तरफ भाईजान का बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट आसिफ खान पर गुस्सा फूट पड़ा. आसिफ खान को हम सब पंचायत के दामाद जी के तौर पर जानते हैं. सलमान खान ने आसिफ को फटकार लगाते हुए उन्हें घर से बाहर करने की चुनौती भी दी. वो कहते हैं कि उनके रवैये को देखते हुए उन्हें शो से बाहर करने के लिए कहा जा रहा है.

सलमान खान ने लगाई आसिफ की क्लास

सबसे पहले भाईजान ने आसिफ को पूरे हफ्ते घर में उनके रवैये के लिए जमकर डांटा-फटकारा. भाईजान ने पंचायत फेम एक्टर से पूछा कि उनके घर में कौन-कौन है जिसके जवाब में वो कहते हैं कि उनके घर में मां और बहन हैं. ये जवाब सुनते ही सलमान खान बौखला गए और उन्होंने आसिफ से कहा कि उन्हें देखकर नहीं लगता है कि उनके घर में मां और बहन हैं.

भाईजान ने आसिफ को दी शो से निकालने की धमकी

सलमान खान ने आसिफ को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या उनकी मां और बहन शो नहीं देखते हैं. भाईजान आगे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि उन्हें फीडबैक मिल रहा है कि कौन है आसिफ, बदतमीज है और उसे शो से बाहर कर देना चाहिए. इसपर एक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि वो पहली बार शो का हिस्सा बने हैं और उन्हें नहीं पता था कि शो पर क्या करना है. हालांकि सलमान खान उनकी बातों से सहमत नहीं थे.

बिग बॉस 20 की शुरुआत इस सितंबर से हुई है. इस बार शो में खेल, मनोरंजन, टीवी और हर फील्ड से जुड़े लोग हैं. ईशा रिखी, मैरी कॉम, माही विज, काजी तौकीर समेत कंटेस्टेंट्स पहले दिन से चर्चा में हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment