पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Daayra की कमाई उड़ा देगी होश, करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीनना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर क्राइम थ्रिलर दायरा ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके साथ प्रीति जिंटा की वाइब भी रिलीज हुई है। वहीं थिएटर्स में पहले से ही हनुमान अंश और मिर्जापुर का कब्जा है।

हालांकि फिल्म को कम शोज मिले लेकिन फिर भी पहले दिन की कमाई दायरा की उम्मीद के मुताबिक कम ही रही है। फिलहाल फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 0.90 करोड़ रुपये हुआ है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये हुआ है।

बॉक्स ऑफिस पर है तगड़ी टक्कर

इस वक्त बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हनुमान अंश, मिर्जापुर जैसी फिल्में पहले से ही कब्जा जमाए हुए है। वहीं दायरा के साथ प्रीति जिंटा की वाइब भी रिलीज हुई है। इस वजह से फिल्म को शोज भी कम मिले। वहीं क्रिटीक्स और दर्शकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

‘दायरा’ के बारे में

‘दायरा’ (Daayra) को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, क्राइम थ्रिलर में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने लीड रोल प्ले किया है। करीना ने फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाया है वहीं सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार का।

क्या है दायरा की कहानी?

फिल्म की कहानी एक 24 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले के इर्द गिर्द घूमती है। जिसके अपराधियों को कुछ दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन पीड़िता और उसकी फैमिली को पूरी तरह न्याय दिलाने के लिए डीसीपी रमन कुमार और उनकी टीम आगे की कार्रवाई भी जारी रखते हैं और चारों अपराधियों का एनकाउंटर कर देते हैं।

यह एनकाउंटर वाजिब था या जानबूझकर किया गया था इसकी जांच के लिए एक SIT गठित की जाती है जिसे डीसीपी अजूनी कोहली (करीना) लीड करती हैं। कहानी न्याय और कानून व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाती है और सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सालों बाद मिला न्याय, सही होता है?



Source link

Related posts

‘रामायण’ के आगे सूर्या की ‘सीन’ का बजा डंका, चौथे दिन कमा डाले करोड़ों, ‘डीसी’ को भी दी मात, बनाया ये रिकॉर्ड

सलमान खान ने ‘ईठा’ के लिए श्रद्धा कपूर को दी बधाई, ‘मातृभूमि’ से होने वाला है बॉक्स ऑफिस ‘महाक्लैश’

Ramayan Movie Box Office Record