पहले भी वायरल हुआ था युवती के साथ अश्लीलता का वीडियो, अब फिर शर्मसार हुआ जमुई; पुलिस ने लिया एक्शन


मणिकांत, जमुई। जमुई में छात्रा के साथ अभद्रता और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने का मामला नया नहीं है। इससे पहले जून माह में गरही थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लीलता का मामला सामने आया था।

इस घटना के बाद कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हु्आ था। बताया गया कि युवती अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी। वहां उसके साथ आधा दर्जन युवकों ने अश्लील हरकत की और घटना के दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बनाया और बाद में उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की और आधा दर्जन को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। अब एक दफा फिर से सदर थाना इलाके से नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ अभद्रता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग सकते में हैं।

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। गरही थाना इलाके में घटित घटना में भी पुलिस ने तत्परता से आरोपितों की गिरफ्तारी की थी।

उस मामले में ट्रायल शुरु हो चुका है। पुलिस की ओर से मामले का त्वरित विचारण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोष सिद्ध होने पर आरोपितों को सजा मिले, इसके लिए पुलिस न्यायालय में प्रभावी पैरवी करेगी।

पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान

नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है। एडीजी विधि-व्यवस्था केएस अनुपम ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग का चेहरा दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई

एडीजी विधि-व्यवस्था के अनुासर, जिन लोगों, वेबसाइटों ने नाबालिग का चेहरा दिखाते हुए आपत्तिजनक वीडियो चलाया या प्रसारित किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे मामलों में संबंधित कानूनी प्राविधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।



Source link

Related posts

वायरल वीडियो:गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम – Old Man Eyes Welled Up With Tears At The Memory Of His Late Mother And Shared Lovely Anecdote Viral Video

बिग बॉस 20:’किसी के कैरेक्टर…’, आसिफ खान संग लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर उठे सवाल, पत्नी ने कह दी यह बात – Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Zeba React After His Cosy Hug Video Viral With Love Gill

अमृतसर में ASI की हत्या के बाद पुलिस की ‘वर्दी एडवाइजरी’ पर सियासत गर्म, हरपाल चीमा बोले- विपक्ष कर रहा बदनाम