वायरल वीडियो:गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम – Old Man Eyes Welled Up With Tears At The Memory Of His Late Mother And Shared Lovely Anecdote Viral Video


बुजुर्ग दादा ने सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी: मृत्यु जीवन का अटल सत्य है, जो इस दुनिया में आया है, उसे एक दिन यहां से जाना भी है। अपनों से हमारा रिश्ता और प्यार कितना भी गहरा क्यों न हो, जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर एक समय ऐसा आता है, जब चाहकर भी हम उन्हें रोक नहीं पाते। उस पल में हमारे पास उनकी यादों को संजोने और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने के अलावा कुछ नहीं रह जाता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग दादा जी का ऐसी ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां से जुड़ा एक बेहद प्यारा और भावुक किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बुजुर्ग शख्स अपनी मां को याद करते हुए कहते हैं कि, मेरी मां कभी भी मुझे मेरा नाम से नहीं बुलाती थी। वो बहुत सख्त थी, लेकिन फिर भी कभी मेरा नाम नहीं बोलती थी, वो हमेशा ‘ओ मेरा धनेरा, ओ मेरा धनेरा बोला करती थी। हंसते हुए दादा अपने उन खुशनुमा दिनों को याद करते हुए खुद ही अपने सिर पर हाथ फेर लेते हैं और इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाती है।

50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, पुरानी यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन

यहां देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Dhanraj Sharma (@dada_dhanraj1933)



मां की याद बनी मुस्कुराने की वजह 

वीडियो की खास बात ये है कि, बुजुर्ग शख्स अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए सिर्फ दुखी नहीं होते, बल्कि उनसे जुड़ी पुरानी बातों और प्यारी यादों को याद करके मुस्कुराते और खुश होते दिखाई देते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर शायद उन्होंने यह समझ लिया है कि, जीवन और मृत्यु प्रकृति के अटल हिस्से हैं। इसलिए मां के गुजर जाने का दुख अपनी जगह है, लेकिन उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करना उनके लिए दर्द के बजाय सुकून और खुशी का कारण बन गया है।




आगरा: ताजमहल पहुंची विदेशी महिला के साथ दिखा हैरान करने वाला नजारा, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग




मां के प्यार की जगह कोई नहीं ले सकता

गुजर चुकी मां को याद करते बुजुर्ग शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- चाहे हम कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, अपनी मां के लिए हम हमेशा उनके छोटे से बच्चे ही रहते हैं। मां के प्यार की जगह इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक 79 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 




वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

बुजुर्ग शख्स का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ‘मां तो हमेशा, हर मोड़ पर जरूरी होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- वो हमेशा मम्माज बॉय रहेंगे। इंसान उम्र के साथ कितना भी बड़ा, समझदार और आत्मनिर्भर क्यों न हो जाए, मां की नजर में उसकी जगह हमेशा एक बच्चे की ही रहती है। मां का प्यार उम्र, दूरी या परिस्थितियों से नहीं बदलता। मां के साथ जुड़ा रिश्ता इतना गहरा और खास होता है कि उनके प्यार, ममता और अपनेपन की कमी कोई दूसरा व्यक्ति पूरी तरह नहीं कर सकता। यही वजह है कि मां के साथ बिताया बचपन और उनकी छोटी-छोटी बातें उम्रभर दिल में बसी रहती हैं।




गरीबी के बीच पढ़ाई का जज्बा, सड़क किनारे मेहनत में जुटी मां तो वहीं शोर के बीच किताबों में डूबी दिखी बच्ची 





Source link

Related posts

तेज रफ्तार या मौत का खेल? कार के बोनट पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट

छेड़खानी और रेप के सबसे ज्यादा मामले कहां, किस नंबर पर बिहार?

पहले भी वायरल हुआ था युवती के साथ अश्लीलता का वीडियो, अब फिर शर्मसार हुआ जमुई; पुलिस ने लिया एक्शन