जमुई में नाबालिग लड़की से सरेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन
बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ मनचलों द्वारा एक नाबालिग छात्रा और छात्र के साथ सरेआम दुर्व्यवहार और बदसलूकी की गई है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब पीड़ित छात्र-छात्रा कहीं जा रहे थे. इसी दौरान छह से सात मनचलों ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.