पाकिस्तान में क्या है सब्जियों का भाव? बहावलपुर मंडी से आया वीडियो वायरल – pakistan bahawalpur vegetable market rates video viral tstf


पाकिस्तान के बहावलपुर की सब्जी मंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अलग-अलग सब्जियों के मंडी भाव बताए जा रहे हैं.

पाकिस्तान के बहावलपुर की इस सब्जी मंडी में एक शख्स दुकानदारों से अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछता नजर आ रहा है. सबसे पहले बैंगन का भाव पूछा गया, तो दुकानदार ने 350 रुपये बताया. कद्दू का रेट 600 रुपये, जबकि गाजर भी 600 रुपये के भाव पर है. वहीं मटर का रेट 2 हजार रुपये बताया गया, जो इन सब्जियों में सबसे ज्यादा है. नींबू का भाव 150 रुपये है, जबकि करेले का रेट 600 रुपये बताया गया.

वीडियो के सामने आने के बाद इस पर भारतीय यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी पहले से ही आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, ऐसे में क्या वे इतनी महंगी सब्जियां अफोर्ड कर पाते होंगे? वहीं, किसी का कहना है कि अगर पाकिस्तान में सब्जियों के ये रेट हैं तो सोना-चांदी का क्या रेट होगा.

देखें वीडियो

हालांकि, इस वीडियो में एक पेंच है- किलो का भाव है या ‘धड़ी’ का?

इस वीडियो पर चर्चा के बीच एक बात ध्यान देने वाली है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में बताए जा रहे भाव जरूरी नहीं कि प्रति किलो हों. कमेंट्स में कई लोगों ने दावा किया कि पाकिस्तान में कुछ जगहों पर सब्जियों का भाव ‘धड़ी’ के हिसाब से भी बताया जाता है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्या पक रहा है? एक तरफ जेल में डॉक्टरों का छापा, दूसरी तरफ इमरान की बहन भेजी गईं जेल

‘धड़ी’ स्थानीय तौर पर इस्तेमाल होने वाली वजन की एक इकाई है, जिसे कई जगह करीब 5 किलो के आसपास माना जाता है. इसलिए सिर्फ वीडियो में सुनाई दे रहे ‘350 रुपये’ को सीधे 350 रुपये प्रति किलो मान लेना सही नहीं होगा.

यानी वायरल वीडियो में बताए गए भावों को समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि दुकानदार किस वजन की इकाई के हिसाब से कीमत बता रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

स्मृति ईरानी:सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो – Smriti Irani Support Salman Khan Gives Advice To Trollers Video Goes Viral

छिंदवाड़ा:फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार, पत्रकार बनकर धमका रहे थे – Two Arrested For Threatening To Make Photo-video Viral, Two Arrested For Demanding Money

तीनों लड़कियों ने मिलकर किया शानदार डांस, ‘ऊंचा लंबा कद’ पर वायरल हुई परफॉर्मेंस