नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता ने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है. महज दो करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती सुस्त रफ्तार के बाद माउथ पब्लिसिटी के दम पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है. इस अप्रत्याशित सफलता के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आस्था, पौराणिक कथाओं और भक्ति भाव पर आधारित कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं हो रही हैं. आने वाले समय में रामायण पर आधारित तीन बड़ी फिल्मों के साथ-साथ चिरंजीवी हनुमान, महा अवतार परशुराम, श्रीमद् भागवतम, करण जौहर की राधा कृष्ण और संत प्रेमानंद महाराज पर आधारित राधा अंश जैसी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी में हैं. इसके अलावा छठी मैया पर बनी द वन, साईं बाबा पर आधारित तेरा साईं, बाबा खाटूश्याम और महाकाली जैसी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर भक्ति सिनेमा का विस्तार देखा जा रहा है.