पिता के बिना मायके से विदा हो रही थी बहन, भाई को जिम्मेदारी निभाते देख भर आईं आंखें, Viral Video


Last Updated:

पुणे की डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिता के निधन के बाद मायके से विदाई के दौरान भाई को जिम्मेदारी निभाते देख गौरी भावुक हो गईं. उन्होंने लिखा कि अब समझ आया कि लोग बेटे के जन्म पर इतनी खुशी क्यों मनाते हैं. आप भी देखें उनकी ये वायरल वीडियो..

Viral Video: पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद उनकी जिम्मेदारियां कौन निभाता है, यह बात शायद वही समझ सकता है जिसने इस कमी को करीब से महसूस किया हो. सोशल मीडिया पर पुणे की डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी का एक भावुक वीडियो लोगों का दिल छू रहा है. उत्तराखंड स्थित अपने मायके से विदा होते समय गौरी ने भाई को पिता की तरह जिम्मेदारी निभाते देखा, तो उनकी आंखें भर आईं. इस पल को शेयर करते हुए उन्होंने ऐसी बात लिखी, जिसने इंटरनेट पर भाई-बहन के रिश्ते को लेकर नई भावुक चर्चा छेड़ दी है.

पिता की कमी पूरी करता दिखा भाई

गौरी चौधरी अपने मायके से विदा हो रही थीं. यह पल उनके लिए सामान्य विदाई से कहीं ज्यादा भावुक था, क्योंकि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. ऐसे में विदाई के दौरान भाई को जिम्मेदारी संभालते देख उनके मन में कई भावनाएं उमड़ पड़ीं.

वीडियो में उनका भाई मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर विदा करता दिखाई देता है. इतना ही नहीं, वह गली में खड़ी गाड़ियों को हटाने में भी मदद करता है, ताकि बहन की कार आसानी से बाहर निकल सके. देखने में यह एक छोटी-सी बात लग सकती है, लेकिन गौरी के लिए इस व्यवहार के पीछे अपनापन, जिम्मेदारी और पिता की यादें जुड़ी थीं.

भाई को पिता की जगह देख कही दिल छू लेने वाली बात

इस भावुक पल को शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, भाई को पिता की जगह खड़े देखा, तब एहसास हुआ कि लोग बेटे के होने पर इतनी खुशी क्यों मनाते हैं. उनकी इस बात ने कई लोगों को भावुक कर दिया. गौरी के लिए यह सिर्फ विदाई का दृश्य नहीं था, बल्कि उस भरोसे का एहसास था जो मुश्किल समय में परिवार के सदस्य एक-दूसरे को देते हैं. पिता के न होने पर भाई का इस तरह साथ खड़ा होना उनके लिए बेहद मायने रखता था.

हालांकि, परिवार में बेटियों और बेटों दोनों की भूमिका अहम होती है. गौरी के वीडियो का भाव उस सहारे और जिम्मेदारी से जुड़ा है, जो उन्होंने अपने भाई के व्यवहार में महसूस किया.

View this post on Instagram





Source link

Related posts

IAS Viral Video: ‘चुप रहो, मत बोलो..तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई’, महिला अफसर को लगाई डांट, कौन हैं IAS कुमार राजीव रंजन?

Kodarma News: चन्द्रवंशी विकास मंच ने वायरल गर्ल अश्वनी चन्द्रवंशी को किया सम्मानित, Kodarma Hindi News

Watch Video: अश्लील गानों पर डांस और कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार