‘जेलर 2’ रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल है। इस मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।
Jailer 2 Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। खुद रजनीकांत ही नहीं, बल्कि फैंस भी उनकी इस एक्शन ड्रामा मूवी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी के साथ रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी की है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ बंपर कमाई की। वहीं, अब हर किसी को रजनीकांत की फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन का इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया?
दो दिनों में ‘जेलर 2’ पहुंची सौ करोड़ के पास
‘जेलर 2’ रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल है। इस मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन 26.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 86.58 करोड़ रुपये हो गया है।
जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई
| तमिल | 62.39 करोड़ रुपये |
|---|---|
| तेलुगु | 18.41 करोड़ रुपये |
| हिंदी | 5.43 करोड़ रुपये |
| कन्नड़ | 0.35 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 86.58 करोड़ रुपये |
‘जेलर 2’ की कास्ट
‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)