पीएम नरेंद्र मोदी ने इशारों में की वैभव की तारीफ, सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी उस समय मौजूद थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाली टीम से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय एथलीटों की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस दौरान जिक्र किया कि 15 साल के खिलाड़ी भी मेडल जीत रहे हैं। जैसे ही पीएम ने 15 साल के खिलाड़ी का जिक्र किया, वैभव का रिएक्शन सामने आया।

जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल अपने नाम किए थे। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण पदक जीते थे। इसमें महिला और पुरुष क्रिकेट टीम शामिल थी। इसके अलावा हॉकी और कबड्डी की टीम ने भी यही कमाल किया और पीएम मोदी टीमों की जमकर तारीफ कर रहे थे। तभी उन्होंने 15 साल खिलाड़ी का जिक्र किया और सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल हो गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने की टीम की तारीफ

पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने 15 और 17 साल के खिलाड़ियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एशियन गेम्स में इस बार कई ऐसे खिलाड़ी थे, जिनकी उम्र 15 से 17 साल थी। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने देशवासियों का दिल जीता है। इससे पता चलता है कि सफलता पाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।”

पीएम मोदी एक तरफ जब खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे थे, तो उसी समय उन्होंने 15-17 साल के खिलाड़ियों का जिक्र किया। इसके तुरंत बाद कैमरे का फोकस वैभव सूर्यवंशी पर गया। सूर्यवंशी के चेहरे पर इस दौरान हल्की सी मुस्कान दिखी। पीएम मोदी ने वैभव का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने स्वर्ण पदक जीता। वैभव भी 15 वर्षीय खिलाड़ी हैं और इसी वजह से उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

महिला टीम भी पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने महिला टीम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं अपने देश की बेटियों की तारीफ करना चाहूंगा। भारत ने जो 85 मेडल जीते हैं, उनमें से 38 मेडल हमारी महिला एथलीटों ने जीते हैं। उसमें 11 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। ये सिर्फ एक नंबर नहीं है बल्कि नए भारत की तस्वीर है।”



Source link

Related posts

Shahjahanpur News:हिस्ट्रीशीटर और पुलिस टीम के बीच झड़प के वीडियो वायरल – Videos Of A Clash Between A History-sheeter And A Police Team Go Viral

Pilibhit News: वायरल वीडियो पर राज्यमंत्री ने उठाए सवाल, Pilibhit Hindi News

IAS अधिकारी और महिला अफसर के बीच तीखी बहस, जम्मू-कश्मीर से वीडियो वायरल | ias kumar rajeev ranjan row jkas officer beenish wani video viral jammu kashmir