पुलिस के सामने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे, मेरठ कॉलेज में छात्रों के बवाल का VIDEO – meerut college student fight two groups viral video five detained lclcn


UP NEWS: मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे को गिराकर लात-घूंसों से पीटते नजर आए. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं रुके. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि विवाद बीए प्रथम वर्ष के एक फ्रेशर छात्र की पिटाई के बाद शुरू हुआ. छात्र बुधवार को पहली बार कॉलेज आया था और परिसर में बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ छात्र वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे. तभी दूसरे गुट के छात्र भी मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

यह भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार…एक फरार

इसके बाद कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा हुआ. छात्रों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा और लात-घूंसे चलाए. बवाल बढ़ने की सूचना पर सबसे पहले लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद भी पुलिस के सामने छात्रों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया. हंगामा देखकर कॉलेज में मौजूद छात्राएं भी सहम गईं.

CCTV खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई. पुलिस ने दोनों छात्र गुटों से पांच युवकों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है, ताकि मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सके.

देखें वीडियो…

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई. उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी व्यक्ति ज्यादा चोटिल नहीं हुआ है. चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे.

एसपी सिटी के मुताबिक, पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

फ्रेशर की पिटाई के बाद आमने-सामने आए गुट

पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ देर तक कॉलेज में तनाव का माहौल बना रहा. अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोनों पक्षों को नियंत्रित किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फ्रेशर छात्र की पिटाई किस वजह से की गई थी और उसके बाद दूसरे गुट के छात्र विवाद में कैसे शामिल हुए.

घटना के दौरान छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फुटेज में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे से भिड़ते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस वीडियो और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर इसमें शामिल अन्य छात्रों की भूमिका भी जांच रही है.

फिलहाल, पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

PTU Jalandhar Campus Clash | Students Brawl Video Viral News

Fact Check: हरिद्वार में ‘बिकनी’ पहनकर गंगा स्नान करती महिला का वायरल वीडियो AI एडिटेड है

शिल्पा शेट्टी का महाराष्ट्रीयन लुक हो रहा वायरल, गणपति विसर्जन में करें ट्राई