Aligarh News:सुबह से रात तक बिजली कटौती से परेशान रहे लोग – People Were Troubled By Power Outages From Morning Till Night


शहर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिनभर प्रभावित रही। सुबह से लेकर देर रात तक अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल रहने और लो-वोल्टेज की शिकायतें सामने आती रहीं। बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।

रघुवीरपुरी में बृहस्पतिवार रात से ही बिजली बार-बार जाने की शिकायत मिली। सुबह करीब साढ़े चार बजे क्षेत्र की बिजली पूरी तरह गुल हो गई। शिवपुरी में भी सुबह बिजली आपूर्ति ठप रही। लाल डिग्गी बिजलीघर से जुड़े मैरिस रोड फीडर क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत सामने आई।

लोगों का कहना था कि रात में भी करीब दो से तीन घंटे बिजली नहीं आई थी। इसके अलावा चौधरी विहार-रामघाट रोड, रावण टीला और किला बिजलीघर से जुड़े नगला पटवारी क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम होते-होते सारसौल क्षेत्र में भी बिजली संकट गहरा गया। राधाजी पुरम, वैशालीपुरम और ऐलमपुर, गूलर रोड, मित्र नगर में लोगों ने तीन से चार घंटे से बिजली न आने की शिकायत की। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव का कहना है कि कुछ स्थानों पर फाॅल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे गड़बड़ी दूर करने के बाद बहाल कर दिया गया है।



Source link

Related posts

Panchkula News:सुबह दूध लेने निकलीं महिलाओं के कानों से स्नैचरों ने बालियां छीनीं – Snatchers Snatched Earrings From Women Who Had Stepped Out In The Morning To Get Milk

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 16 september 2026 morning top news headlines ntc

सुबह उठते ही Heartbeat क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर ने बताए 5 कारण, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान