पूर्वांचली विवाद पर कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा और भाजपा आमने-सामने, गाली वाले बयान पर मचा बवाल


प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। पूर्वांचल के लोगों को एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर अपशब्द देने का वीडियो वायरल होने के मुद्दे पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा की जुबान भी फिसल गई। भाजपा नेताओं द्वारा अधिकारी का बचाव करने से खफा होकर बात करते-करते उनके मुंह से गाली निकल गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा पर लगा बचाने का प्रयास

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे हाथों-हाथ लेते हुए पूर्व विधायक पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। उधर पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी बल्कि यह बताया है कि पूर्वाचल के लोगों को किस तरह गाली दी जा रही है। उनका मकसद यह बताना था कि जिस अधिकारी ने पूर्वांचलियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, उसे भाजपा के नेता किस तरह बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पूरा वीडियो देखना चाहिए

इसी दौरान अधिकारी को लेकर बात करते हुए अचानक उनके मुंह से गाली निकल गई। नीरज शर्मा का कहना है कि पूरे वीडियो का संदर्भ देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुद्दा उनकी जुबान से निकले एक शब्द का नहीं, बल्कि उस अधिकारी के कथित व्यवहार और उसके बाद उसे बचाने के प्रयासों का है।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

करीब एक माह पहले इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें नगर निगम के अधीक्षण अभाियंताा ओमवीर सिंह की आवाज होने का दावा किया गया था। इसमें अधिकारी बिहार और पूर्वांचल से जुड़े व्यक्ति को गालियां दे रहे थे। ऑडियो सामने आने के बाद प्रवासी समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई थी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा भी मैदान में उतर आए। इसके बाद ओमवीर सिंह का यमुनानगर ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन 18 दिन बाद ही नगर निगम में वापसी हो गई। इस पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सवाल उठाए थे।

उधर, एक जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा था कि पूर्वांचल के लोग हमारे कलेजे के टुकड़े हैं। इसी बयान पर पूर्व विधायक नीरज भड़के थे और गाली दे बैठे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ऐसे हताश लोगों की अब जमीन खिसक गई है, इसलिए बेवजह मामलों को तूल देते हैं।



Source link

Related posts

Ghaziabad News:पटाखे चलाने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल – Clash Over ‘blast’ Game: Sticks And Wooden Bats Used In The Scuffle; Video Goes Viral

Hathras News:सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पर हमला, वीडियो वायरल – Safai Karamchari Union President Attacked, Video Goes Viral

वर्दी में झूमते दिखे पुलिसकर्मी, गणपति विसर्जन में ढोल की थाप पर जमकर किया डांस, देख खुश हुई पब्लिक!