‘पैर छू रहे… छोड़ दीजिए’, समस्तीपुर से दूसरा VIDEO वायरल, लड़की से अभद्रता


बिहार के समस्तीपुर से एक और वीडियो गुरुवार (24 सितंबर, 2026) को वायरल हुआ. इसमें दिख रहा है कि एक लड़का-लड़की से कुछ ग्रामीण अभद्रता कर रहे हैं. ये दोनों (लड़का-लड़की) स्कूटी से कहीं जा रहे थे. इस दौरान उनका रास्ता रोक लिया गया. वीडियो में यहां तकदिख रहा है कि लड़की को एक शख्स मारता भी है.

वायरल वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. बताया जा रहा है कि यह वीडियो समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के लाटबसेपुरा गांव का है. वीडियो देखने से यह साफ पता चल रहा है कि लड़का-लड़की बालिग हैं. इस बीच गांव के कुछ लोग उन्हें रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. वीडियो में दोनों डरे-सहमे दिख रहे हैं.

थाने में दर्ज नहीं कराई गई कोई शिकायत

दोनों पीड़ित कौन हैं इसका कुछ पता नहीं चला है. इस मामले में थाने में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अब वीडियो वायरल हुआ है तो समस्तीपुर की पुलिस के संज्ञान में भी मामला पहुंच गया है. पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है. 

एसपी ने कही कार्रवाई करने की बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के संबंध में समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लिया है. इसकी सत्यता और कब का मामला है उसकी जांच कराई जा रही है. इसमें जो कोई दोषी होंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर नपेंगे अधिकारी? चिराग पासवान का बड़ा बयान

गुहार लगाती रही लड़की…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दूसरा वीडियो करीब 2 मिनट 18 सेकेंड का है. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि लोगों से छोड़ देने के लिए लड़की यहां तक कहती है कि वह पैर छू रही है. इस बीच कुछ लोग कहते हैं कि इन दोनों की शादी कराओ. गांव वालों की इस बात पर लड़का कहता है कि बहन से कैसे शादी होगी?

बता दें कि इस घटना के सामने आने से पहले बीते बुधवार से समस्तीपुर का ही एक और वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में चार आरोपी पकड़े गए हैं. अब दूसरे वीडियो को लेकर देखना होगा कि क्या कुछ सामने आता है. 

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर मामले में क्यों घिरीं सांसद शांभवी चौधरी? तेजस्वी यादव खूब बोले



Source link

Related posts

बॉल लाइटिंग क्या है? वायरल होते रहते हैं इससे जुड़े फेक वीडियो – what is ball lightning viral fake cgi video explained tstsd

‘ए जल्दी कर पनवेल निकलना है’ सुनते ही भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाया और पकड़ लिया कॉलर, वीडियो – nirma university professor grabs student collar video viral lclar

गाड़ी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, Audi हटाने को कहा तो युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल – ghaziabad indirapuram audi car road rage assault video viral lclar