द वन फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया काम कर रहे हैं। फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन रिपोर्ट आ गई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन शुक्रवार को यानी 24 सितंबर को रिलीज हो रही है। ये एक मिस्ट्री थ्रिलर हॉरर फिल्म है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सिद्धार्थ और तमन्ना साथ काम कर रहे हैं। अब सबको इंतजार है कि यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी।
कितने करोड़ कमा सकती फिल्म पहले दिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन भारत में 6-9 करोड़ कमा सकती है। अनंत चतुर्दशी की वजह से कई राज्य खासकर महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में छुट्टी है तो इससे फिल्म को और फायदा हो सकता है। तो अब रिलीज के बाद देखते हैं फिल्म को कैसा रिव्यू मिलता है और उसके बाद ये मूवी क्या कमाई करती है।
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट
फिल्म को दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और अरुणभ किमार ने लिखा है। फिल्म को बालाजी मोशन फिक्टर्स ने प्रोड्यूस किया है। द वन में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और अनूप सोनी भी हैं।
सिद्धार्थ के साथ काम करने का था तमन्ना का सपना
तमन्ना ने सिद्धार्थ के साथ काम करने पर कहा था, सिड के साथ काम करना मेरा बहुत पूरा सपना था और उनके साथ काम करके मुझे बहुत खुश हुई। मुझे लगता है कि वह काफी अच्छे एक्टर हैं।
फिल्म को लेकर तमन्ना ने कहा था, ‘मुझे कहना है कि बहुत समय बाद मैंने ऐसी स्क्रिप्ट सुनी है जिसे मैंने दिल से पसंद किया है।’
बिहार के पुराने मंदिर पर आधारित फिल्म
बता दें कि इस फिल्म की कहानी बिहार के एक पुराने मंदिर वन देवी पर आधारित है। इस बारे में खुद फिल्ममेकर ने बताया था। उन्होंने बताया था कि पटना के पास एक वन देवी मंदिर है जिसकी सच्ची कहानी से फिल्म को बनाने का पॉइंट मिला।
उन्होंने बताया था कि वन देवी करीब 350-400 साल पुराना मंदिर है। मंदिर के कपाट बंद होने और सूर्यास्त के बाद वहां जाना मना है। यहां तक कि मंदिर के पुजारी भी वहां नहीं रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद वहां वन देसी परिसर में घूमती हैं।
बता दें कि सिद्धार्थ की यह पहली सुपरनेचुरल मिस्ट्री फिल्म है। तमन्ना हालांकि इससे पहले सुपरनेचुरल हॉरर मूवी कर चुकी हैं। देखते हैं कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आती है कि नहीं।
छठ का स्पेशल सीन
इस फिल्म के एक गाने में और मूवी का एक स्पेशल सेगमेंट है छठ का। इसमें छठ पर्व को खूबसूरती से दिखाया गया है। यहां तक कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इस सेगमेंट की खूब तारीफ हो रही है।