प्रहार Vs नई नवेली बॉक्स ऑफिस: राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा से आगे निकली यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी, की इतनी कमाई


प्रहार VS नई नवेली बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन (Film Posters)

हैदराबाद: बॉक्स ऑफिस पर बीती 16 अक्टूबर को दो फिल्में राजकुमार राव की प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी और यामी गौतम की नई नवेली रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में अजय देवगन की बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही दृश्यम 3 के बीच रिलीज हुई है. वहीं, 15 अक्टूबर को रिलीज हुई रजनीकांत की जेलर 2 का अलग ही जलवा है. इस बीच प्रहार और नई नवेली बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर चुकी हैं. चलिए जानते हैं, किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कमाल किया है.

प्रहार बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, राजकुमार राव स्टारर कोर्टरूम ड्रामा प्रहार ने भारत में 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 3.52 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म के भारत में 4,133 शो हुए, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी दर 13 प्रतिशत रही. हिंदी 2डी में ऑक्यूपेंसी 15.35 प्रतिशत रही, जिसमें नाइट शो में सबसे अधिक 25.85 प्रतिशत दर्शक आए. उसके बाद शाम के शो में 15 प्रतिशत, दोपहर के शो में 11.15 प्रतिशत और सुबह के शो में 5.69 प्रतिशत दर्शक आए.

प्रहार की कहानी

प्रहार फिल्म लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम की कहानी बताती है और भारत के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों, जिनमें 1993 के बॉम्बे बम धमाके और 2008 के मुंबई आतंकी हमले शामिल हैं, को फिर से जीवंत करती है. यह फिल्म इन मामलों से जुड़ी कानूनी लड़ाइयों और अभियोजन प्रयासों को दर्शाती है, और अदालती कार्यवाही और न्याय की खोज को बड़े पर्दे पर पेश करती है. फिल्म में वामिका गब्बी ने ज्योति निकम की भूमिका निभाई है, ललित प्रभाकर ने अजमल कसाब की भूमिका निभाई है और जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. वहीं, राजुकमार राव ने उज्जवल निकम का रोल किया है.

नई नवेली बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन

दूसरी तरफ अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ नई नवेली’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार , फिल्म ने पहले दिन लगभग 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. हॉरर-कॉमेडी शैली में बड़ी ओपनिंग की गुंजाइश होने के बावजूद, फिल्म की शुरुआत मामूली रही है, लेकिन फिल्म प्रहार से आगे रही. इसने 6,281 शो से यह कलेक्शन किया है, जिससे इसका भारतीय कुल ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने अब तक 75 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल वैश्विक कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये हुआ.

नई नवेली की कहानी

नई नवेली की कहानी मेरठ के एक अस्त-व्यस्त परिवार में आदर्श दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि, उसके देवर को शक होने लगता है कि वह कोई अलौकिक डायन हो सकती है, जिससे कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और फैंटेसी का मिश्रण देखने को मिल रहा है. फिल्म में यामी गौतम के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर और अन्य कलाकार हैं.

वीकेंड पर कौन मारेगा बाजी?

अब देखना होगा कि वीकेंड पर दर्शक कोर्टरूम ड्रामा की तरफ बढ़ते हैं या फिर हॉरर कॉमेडी से अपना दिन बनाते हैं. दोनों फिल्म की कमाई में ज्यादा अंतर तो नहीं है, लेकिन नई नवेली रेस में आगे हैं और हॉरर कॉमेडी इस वक्त दर्शकों की सबसे पहली पसंद बनी हुई है. ऐसे में प्रहार के लिए नई नवेली के आगे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी.



Source link

Related posts

Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend – Entertainment News: Amar Ujala

अक्षय अगली फिल्म में करेंगे टाइगर का शिकार? ‘हैवान’ फ्लॉप होने के बाद भी प्रियदर्शन का दे रहे साथ, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 Box Office Collection Beat Prahaar And Nayi Naveli Saturday Earnings – Entertainment News: Amar Ujala