अरिश्फा ने पार की हद
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, अरिश्फा खान मैरी कॉम के पास आती है और कहती है कि मुझे बच्चा-बच्चा मत करना। जिसके बाद मैरी कॉम कहती है कि मैं कहां जाऊं, ना जाऊं ये तुम मुझे मत समझाना, जिसके बाद अरिश्फा भी भड़कते हुए कहती है कि आप भी मेरे सामने ये-ये मत करना। जिसके बाद मैरी कॉम अरिश्फा खान की जुबानी जंग जोर पकड़ लेती है। मैरी कॉम और अरिश्फा की लड़ाई यही नहीं थमती है, ये बहस अचानक से आक्रामक रुख ले लेती है, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे को नीचा गिराने की कोशिश करने लगती है।
अरिश्फा ने कसा ओलपिंक का तंज
अरिश्फा की बदतमीजी यही नहीं रुकती वो लगातार मैरी कॉम को लेकर चीजें कहती ही जाती है। जिसके बाद मैरी अरिश्फा को कहती है कि मुझे आपकी आवाज पसंद नहीं है मुझसे दूर रहो। जिसके बाद अरिश्फा कहती है कि मुझे भी आपकी आवाज और आपकी हरकतें नहीं पसंद है। मैरी इसके बाद कहती है कि शर्म नहीं आ रही। जिसके बाद अरिश्फा मैरी पर तंज कसते हुए कहती है कि हर टाइम ओलपिंक-ओलपिंक बॉक्सिंग बॉक्सिंग मेरे सामने मत करना। वीआईपी नहीं हो आप यहां पर।