फिल्में जिन पर पानी की तरह बहाया गया पैसा, ऐसी पिटीं कि मेकर्स की कर दीं जेबें खाली, Bollywood Hindi News


बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह कितना रिस्की बिजनेस है? कई बार मेकर्स की हालत खस्ता हो चुकी है।

दर्शकों के लिए जहां फिल्में देखना मनोरंजन का अच्छा साधन है, वहीं दूसरी तरफ फिल्ममेकर्स के लिए यह बहुत रिस्की बिजनेस होता है। क्योंकि एक फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, तो प्रोड्यूसर्स का मोटा नुकसान होता है। तो चलिए जानते हैं आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिन्हें बनाने में तो मोटी रकम खर्च की गई थी, लेकिन जब ये बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं तो बुरी तरह पिट गईं। दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी शामिल हैं।

बड़े मियां छोटे मियां (2024)

हम गोविंदा और अमिताभ बच्चन वाली नहीं, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार वाली ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की बात कर रहे हैं। इस फिल्म को बनाने में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन दर्शकों ने इसे पूरी तरह नकार दिया। जबरदस्त एक्शन से लबरेज इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 59 करोड़ 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई करीब 102 करोड़ रुपये रही।

सम्राट पृथ्वीराज (2022)

योद्धा पृथ्वीराज चौहान की वीरगाथा पर आधारित यह फिल्म इसके नरेशन और अक्षय कुमार के लुक की वजह से ट्रोल हुई थी। पहले फिल्म के नाम को लेकर बवाल हुआ और फिर जब यह रिलीज हुई, तो लागत की आधी रकम भी नहीं निकाल पाई। करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 68 करोड़ 5 लाख रुपये के करीब कमाए थे। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 90 करोड़ 32 लाख रुपये रहा था और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

शमशेरा (2022)

रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी रही थी। हालांकि जब यह रिलीज हुई तो इसने काफी ज्यादा निराश किया। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई सिर्फ 63 करोड़ 58 लाख रुपये रहे। रणबीर कपूर को डबल रोल में दिखाने वाली इस फिल्म ने मेकर्स को भारी नुकसान में डाल दिया थ।

बॉम्बे वेलवेट (2015)

रणबीर कपूर की एक और फिल्म जिससे उम्मीदें तो बहुत ज्यादा थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनुष्का शर्मा थीं। इसके सेट और बाकी चीजों पर काफी पैसा खर्च किया गया। फिल्म का बजट 118 करोड़ रुपये के करीब था और इसकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बिना टैक्स काटे कमाई सिर्फ 43 करोड़ रुपये रही थी।

लाल सिंह चड्ढा (2022)

लिस्ट में आखिरी नाम सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का है। इस फिल्म को भयंकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 58 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि इसे बनाने में करीब 180 करोड़ रुपये का बजट आया था। हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने बाद में नेटफ्लिक्स पर हालांकि काफी तारीफें लूटी थीं।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record

44 साल पुराना देहाती गाना जिसके संगीतकार बचपन से थे नेत्रहीन, बिना स्टार्स फिल्म ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, जसपाल, हेमलता, चंद्राणी की एवरग्रीन आवाज | 44 year old song by Ravindra Jain blind since childhood no big stars shattered box office records evergreen voices of Jaspal Hemlata Chandrani

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने पहले सोमवार को भी काटा गदर, ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ गाड़ा झंडा – ajay devgan drishyam 3 the conclusion box office collection day 4 the film surpassed gadar 2