फैक्ट चेक: राइड पूरी होने के बाद पेमेंट के समय आनाकानी करती लड़की का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है – viral video bike rider girl argument fact check scripted entertainment ntc acwi


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक बाइक राइडर और एक लड़की (सवारी) के बीच बहसबाजी देखी जा सकती है.

इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि इस लड़की को बाइक राइडर ने शॉर्टकट लेकर फटाफट पहुंचा दिया. लेकिन जब पैसे देने की बात आई तो लड़की आनाकानी करने लगी और बहाने बनाने लगी.

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि बॉयफ्रेंड का दिया हुआ महंगा मोबाइल लेकर चलने वाली कुछ लड़कियां इस तरह से गरीब रैपिडो वालों को लूटने का काम करती हैं.
 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये किसी असल घटना का वीडियो नहीं है.  इसमें दिख रहे लोग एक्टिंग कर रहे थे.  

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये AVS Kant Bhai नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला. यहां इसे 27 सितंबर को अपलोड किया गया था.

 

 

इस फेसबुक पेज के बायो सेक्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, वो कंटेन्ट क्रिएटर हैं और मनोरंजक वीडियो बनाते हैं. वहीं इस क्रिएटर के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक वो Vlog भी बनाते हैं.

उन्होंने इसी कान्सेप्ट के साथ कुछ और वीडियो भी बनाए हैं, जिनमें बाइक राइडर का पेमेंट को लेकर किसी न किसी लड़की से झगड़ा होता है. इनके तमाम वीडियो में वही बाइक नजर आती है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है.

साथ ही, वायरल वीडियो में दिख रही लड़की इस चैनल पर मौजूद दूसरे वीडियो में भी दिखाई देती है. साफ है कि एक स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है.

—- समाप्त —-





Source link

Related posts

गया जी : महुआडीह पहाड़ी के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े से मारपीट, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Mohali News:पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल, अगवा करने का भी लगाया आरोप – Video Of Petrol Pump Employee Being Assaulted Goes Viral; Abduction Also Alleged

अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री :वीडियो हुआ वायरल