फ्लाइट में पराठा-सब्जी खाते दिखा इंडियन कपल, वायरल हुआ वीडियो


फ्लाइट में सफर करते समय आपने लोगों को एयरलाइन का खाना खाते तो खूब देखा होगा, अक्सर लोग एयरलाइन में बर्गर सैंडविच जैसी चीजे खाना पसंद करते है.  लेकिन जरा सोचिए अगर सीट पर बैठा कोई कपल अचानक घर से लाया हुआ गरमागरम पराठा और सब्जी निकाल ले तो आसपास बैठे यात्रियों का ध्यान जाना तय है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. कपल फ्लाइट में आराम से अपना घर का खाना खाते नजर आ रहा है और इसी को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. अब कमेंट सेक्शन में लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है.

फ्लाइट में खुला पराठा-सब्जी का डिब्बा

वायरल वीडियो में एक इंडियन कपल फ्लाइट की सीट पर बैठा नजर आ रहा है. इसी दौरान महिला घर से लाया हुआ खाना निकालती दिखाई देती है और दोनों बड़े आराम से पराठा-सब्जी खाते नजर आते हैं. वीडियो में खाना बिल्कुल वैसे ही परोसा हुआ दिखता है, जैसे लोग आमतौर पर घर पर बैठकर खाते हैं. फ्लाइट का माहौल और सामने रखा देसी खाना देखकर यह नजारा सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी अलग लगा और देखते ही देखते वीडियो चर्चा में आ गया.

यह भी पढ़ें:छम्मक छल्लो’ पर लड़की के कातिलाना डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर

 किसी को दिखा घर का खाना, किसी को फ्लाइट का नियम

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा बहस इसी बात पर हो रही है कि आखिर फ्लाइट में घर का खाना खाना कितना सही है. कुछ लोगों ने कहा कि अगर एयरलाइन के नियम इसकी अनुमति देते हैं तो इसमें शर्म जैसी कोई बात नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर खाना खाते समय आसपास के यात्रियों का भी ध्यान रखना चाहिए. किसी ने कहा इस खाने की बदबू पूरी फ्लाइट में फ़ैल जाती है.  यानी मामला सिर्फ पराठा-सब्जी का नहीं रहा, बल्कि इसके साथ फ्लाइट में खाना खाने के तरीके और नियमों की चर्चा भी शुरू हो गई.

यूजर्स बोले- घर का खाना है, कोई गुनाह नहीं

क्शन में कई लोगों ने कपल का समर्थन किया. एक यूजर ने लिखा, घर का खाना खाने में कैसी शर्म? वहीं दूसरे ने कहा कि पराठा और सब्जी प्यार और नॉस्टैल्जिया है, कोई बदबू नहीं. एक कमेंट में लोगों को सलाह दी गई कि घर का खाना लेकर जाने वालों की आलोचना करने के बजाय असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. कुछ यूजर्स ने तो मजाक में कहा कि अगर यही चीज महंगे फूड पैकेट में होती तो शायद किसी को परेशानी नहीं होती.

लोगों ने फ्लाइट के महंगे खाने से भी की तुलना

कुछ यूजर्स ने घर के खाने को फ्लाइट में मिलने वाले महंगे स्नैक्स और खाने से बेहतर बताया. एक कमेंट में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि 3 दिन पुराने महंगे सैंडविच और महंगे पोहे से तो ये बेहतर है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कम से कम लोग जंक फूड की जगह घर का खाना खा रहे हैं. यानी कमेंट सेक्शन में एक तरफ फ्लाइट के अंदर खाने के तरीके पर सवाल उठे, तो दूसरी तरफ लोगों ने पराठा-सब्जी को लेकर देसी अंदाज में जमकर समर्थन भी किया.

यह भी पढ़ें: बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे हो





Source link

Related posts

लुधियाना में बिना ड्राइवर चलने लगी MG Windsor EV, पेड़ से टक्कर के बाद बढ़ गई स्पीड; देखें वीडियो | Viral Video of Driverless MG Windsor EV Crashing Into Tree in Ludhiana

Gurugram News:वायरल बुखार के बीच गर्भवतियों की हुई विशेष जांच – Special Check-ups Conducted For Pregnant Women Amidst Viral Fever Outbreak

स्कूल ड्रेस में बच्चों से उठवाईं भारी बोरियां, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, National Hindi News